फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aliens: मेक्सिको की संसद में लाई गई एलियंस की लाश! हैरत में पड़ी दुनिया, वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला दावा

Thu, 14 Sep 2023 12:00 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Mexico scientists Unveils Two Alien Corpses - फोटो : Twitter
Aleins Dead Body: क्या ब्रह्मांड में एलियंस का अस्तित्व है? क्या धरती के अलावा किसी दूसरे ग्रह पर भी जीवन है? यह ऐसा सवाल है जिसका जवाब वैज्ञानिक आज तक नहीं तलाश पाए हैं। हालांकि दुनियाभर में कई लोग ऐसे हैं, जो एलियंस और अनआईडेंटिफाई फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (यूएफओ) को देखने का दावा करते हैं। लेकिन अब इस बीच मेक्सिको ने ऐसा दावा किया है, जिसने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया है। पहली बार वैज्ञानिकों ने एलियंस की कथित लाश को दुनिया के सामने लाया है। 

मंगलवार को मेक्सिको की संसद में दो एलियंस के शव का प्रदर्शन किया गया। दावा किया गया है कि यह दोनों एलियंस के शव 1000 साल से अधिक पुराने हैं। अब इस दावे ने एलियंस की मौजूदगी को लेकर दुनिया में नई बहस छेड़ दी है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि एलियंस की इन लाश को पेरू के कुस्को से बरामद किया गया है। मेक्सिको की संसद में एक आधिकारिक कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिकों ने दो कथित एलियंस के शव को दुनिया के सामने पेश किया। 

 
विज्ञापन

2 of 6
Mexico scientists Unveils Two Alien Corpses - फोटो : Twitter
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मेक्सिको की संसद में दो गैर-मानव प्राणियों के अवशेष पेश किए गए, जिन्हें आसान भाषा में एलियंस का शव भी कहा जा सकता है। वैज्ञानिकों ने दावा किया कि इन दोनों शवों को पेरू के कुस्को से 2017 में बरामद किया गया था। यह दोनों शव करीब 700 साल और 1800 साल पुराने हैं। इन दोनों एलियन के हाथों में तीन उंगलियां थीं और लंबे सिर थे। 
 
विज्ञापन

3 of 6
Mexico scientists Unveils Two Alien Corpses - फोटो : Twitter
मेक्सिकन यूफोलॉजिस्ट जैमे मौसन ने गैर-मानव प्राणियों के अवशेष को एलियंस की लाश बताए। दशकों से जैमे मौसन ऐसी घटनाओं पर काम कर रहे हैं। एलियंस पर उनका शोध काफी लंबा है। मेक्सिको की संसद में एलियंस के शवों को पेश करने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि दो बक्शे में दो लाशें रखी गई हैं। बताया जा रहा है कि यह शव इंसानों से अलग हैं। 

Science News: नासा ने खोजा धरती से बड़ा ग्रह, पानी से है भरा, जीवन के भी मिले संकेत
 

4 of 6
Mexico scientists Unveils Two Alien Corpses - फोटो : Twitter
इस दौरान मेक्सिको की संसद में अमेरिकन्स सेफ एयरोस्पेस के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और यूएस नेवी के फॉर्मर पायलट रचान ग्रेव्स भी मौजूद थे। उनकी तरफ से इसे अद्भुत बताया गया। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि इन शवों को यूएफओ के मलबे से बरामद किया गया था। 
 

Mysterious Tomb: चीन के पहले सम्राट के मकबरे में छिपे हैं कई रहस्य, जानिए खोलने से क्यों डरते हैं पुरातत्वविद
विज्ञापन

5 of 6
Mexico scientists Unveils Two Alien Corpses - फोटो : Twitter
उन्होंने दावा किया कि पेरू के कुस्को में यूएफओ हादसे का शिकार हुआ था। यह लाशें सदियों से मलबे में दबी थीं और बाद में जीवाश्म में बदल गईं। जब इन्हें बरामद किया गया, तो इन्हें लकड़ी के बॉक्स में रख दिया गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mexico scientists Unveils Two Alien Corpses - फोटो : istock
वैज्ञानिकों की तरफ से रेडियोकार्बन डेटिंग की मदद से इनके डीएनए सबूतों का विश्लेषण किया गया है। जानकारी मिली है कि यह एक हजार साल से भी अधिक पुराना है। हार्वर्ड खगोल विज्ञान विभाग के निदेशक प्रोफेसर अब्राहम एवी लोएब वीडियो कॉल के माध्यम से इस कार्यक्रम में जुड़े थे। उन्होंने आग्रह किया कि मैक्सिकन सरकार एलियंस की संभावनाओं पर और काम करने की अनुमति दे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें