Science News: वैज्ञानिक सालों से मंगल ग्रह के रहस्यों को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। अब एक शोध में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है, जिसने वैज्ञानिकों को हैरत में डाल दिया है। इस शोध के मुताबिक, हर वर्ष मंगल ग्रह से बास्केटबॉल के आकार की सैकड़ों अंतरिक्ष चट्टानें टकराती हैं। इसकी वजह से मंगल ग्रह की सतह पर बड़े-बड़े गड्ढे बनते हैं। नासा के इनसाइट मिशन (InSight) से मिले डेटा का इस्तेमाल वैज्ञानिक भविष्य के रोबोट मिशनों और अंतरिक्ष यात्रियों के दल को मंगल पर कहां उतारा जाए यह निर्धारित करने के लिए कर सकते हैं।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इनसाइट मिशन को दिसंबर 2022 में समाप्त घोषित कर दिया गया था। नासा ने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि इस मिशन के लैंडर ने अपने सौर पैनलों पर मंगल ग्रह की धूल के जमाव को साफ नहीं कर पाया था। हालांकि, इस मिशन से इतने डेटा मिले हैं, जिन पर अभी भी शोध किया जा रहा है।