मंगल ग्रह पर दिखे बैंगनी रंग के रहस्यमयी पत्थर
- फोटो : iStock
तो वहीं जियोकेमिस्ट एन ओलिला की टीम पत्थरों के ऊपर की परत को पिघलाकर पत्थर और बैंगनी परत की जांच करेगी। टीम पत्थरों को पर्सिवरेंस सुपरकैम के माध्यम से लेजर शूट कर पिघलाएगी। शुरुआती जांच के बाद वैज्ञानिकों ने बताया है कि पत्थरों पर चढ़े बैंगनी परत मुलायम हैं और रासायनिक तौर पर अलग हैं। पत्थर की अंदरुनी परत दूसरी तरह की है। वैज्ञानिकों का कहना है कि, हो सकता है कि हाइड्रोजन और मैग्नीशियम के मिश्रण से यह परत बन गई हो।