फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: इस तस्वीर ने लोगों को किया कन्फ्यूज, फोटो में कितने हैं हाथी? सही जवाब नहीं दे पा रहे लोग

Mon, 24 Jan 2022 01:49 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 3
इस तस्वीर ने लोगों को किया कन्फ्यूज - फोटो : Twitter @WildLense_India
सोशल मीडिया पर कई अनोखी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है जिसने लोगों को कन्फ्यूज कर दिया है। यह तस्वीर हाथियों के एक झुंड की है, लेकिन इसमें हाथियों की संख्या को लेकर लोग असमंजस में हैं। अगर आपको भी इस तस्वीर में सिर्फ चार हाथी दिख रहे हैं, तो आपको बाज की पैनी नजर की जरूरत है। 

इस तस्वीर को देखने के बाद ज्यादतार लोग हाथियों की संख्या को गलत बता रहे हैं। अब आपके मन में तस्वीर देखने के बाद सवाल खड़ा हो रहा होगा कि आखिर इस तस्वीर में कितने हाथी हैं। एक आईएफएस अधिकारी ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने लोगों से सवाल किया है कि इस तस्वीर में कितने हाथी नजर आ रहे हैं? कोई बता रहा है कि चार हाथी हैं, तो कोई कह रहा है पांच। लेकिन यह दोनों ही उत्तर गलत हैं। क्या आप तस्वीर को देखकर हाथियों की असली संख्या बता सकते हैं?

 
विज्ञापन

2 of 3
इस तस्वीर ने लोगों को किया कन्फ्यूज - फोटो : Twitter @WildLense_India
सोशल मीडिया पर वायरल इस तस्वीर में सात हाथी हैं। इस बात पर आपको भले ही यकीन नहीं हो रहा हो, लेकिन यह बिल्कुल सच है। वाइल्डलेंस इको फाउंडेशन ने इस तस्वीर को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। फाउंडेशन की तरफ से बताया है कि इस क्षण को कैमरे में कैद करने के लिए करीब 1400 तस्वीरें खींचनी पड़ीं। इसके बाद फोटोग्राफर ने सात हाथियों को एक साथ पानी पीते हुए कैमर में कैद कर लिया। लेकिन क्या आपको पानी पीते हुए सातों हाथी दिखाई दे रहे हैं? 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
Twitter @WildLense_India - फोटो : Twitter @WildLense_India
फोटोग्राफर ने पानी पीते हुए हाथियों की तस्वीर लेने के साथ ही वीडियो भी बनाया है। इस तस्वीर में जब लोग सभी हाथियों को नहीं देख पाए, तो वाइल्डलेंस इको फाउंडेशन ने पानी पीते हुए हाथियों का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को देखने के बाद पता चल रहा है कि सात हाथी एक साथ पानी पी रहे हैं। हालांकि फोटोग्राफर ने जो तस्वीर अपने कैमरे में कैद की है उसमें हाथी एक दूसरे के पीछे छिपे हुए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें