फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञान की बात: एलिसा कार्सन बन सकती हैं वह पहली महिला एस्ट्रोनॉट, जो मंगल की सतह पर रखेंगी पहला कदम

Thu, 06 May 2021 12:42 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
एलिसा कार्सन - फोटो : Instagram/nasablueberry
अब जबकि मंगल ग्रह पर जाने की लिए नासा सभी तैयारी करने लगा है। ऐसे में उसने यह भी तय कर दिया है कि मंगल की सतह पर सबसे पहला कदम एक महिला का होगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एलिसा कार्सन वह पहली महिला बन सकती हैं, जो मंगल ग्रह पर सबसे पहले कदम रखेंगी। मंगल पर जाने वाले इस मिशन के लिए एलिसा कार्सन लंबे समय से तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
एलिसा कार्सन - फोटो : Instagram/nasablueberry
नासा की योजना है कि इस दशक के अंत तक वह पहले मानव को मंगल की सतह पर उतारेगा। कुछ समय पहले ही नासा ने अपने आधिकारिक बयान में यह बताया था कि मंगल पर सर्वप्रथम एक महिला कदम रखेगी। तमाम अटकलों और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह महिला एलिसा कार्सन बन सकती हैं, जो नासा के इस मिशन के तहत मंगल पर उतरेंगी। आपको बता दें कि एलिसा कार्सन उस टीम का हिस्सा हैं, जो आने वाले वक्त में नासा के तमाम बड़े स्पेस मिशन को अंजाम देने वाला है।  
विज्ञापन

3 of 5
एलिसा कार्सन - फोटो : Instagram/nasablueberry
अपने एक इंटरव्यू में एलिसा कार्सन ने बताया था कि जब वह 3 वर्ष की थी, तभी से वह मंगल ग्रह पर जाने का सपना देख रही हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा - "जब मैं 12 वर्ष की हुईं तो मुझे एक टी वी शो (बैकयार्डिगन्स) काफी पसंद था। इस शो में कई सारे अंतरिक्ष यात्रियों को मंगल ग्रह पर जाते हुए दिखाया जाता था।" एलिसन इस समय 20 वर्ष की हैं।

4 of 5
एलिसा कार्सन - फोटो : Instagram/nasablueberry
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो फ्लोरिडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में वह अभी एस्ट्रोबायोलॉजी की पढ़ाई कर रही हैं। इनका कहना है कि मंगल मिशन के लिए ये अपने आपको तैयार कर रही हैं। इनकी इच्छा है कि आने वाले समय में ये महिला एस्ट्रोनॉट बन नासा के कई बड़े स्पेस मिशन्स का हिस्सा बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अर्तेमिस मिशन - फोटो : NASA
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नासा मंगल की सतह पर तो पहली महिला उतारने वाला है। इसके अलावा अर्तेमिस मिशन के अंतर्गत वह 2024 तक चांद की सतह पर भी पहली महिला को उतारेगा। इससे पहले नासा ने मंगल पर अपोलो मिशन भेजे थे, जिसमें सभी के सभी एस्ट्रोनॉट्स पुरुष थे। अब नासा का उद्देश्य अर्तेमिस मिशन के तहत चांद की सतह पर पहली महिला को उतारना है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अपोलो एक ग्रीक देवता का नाम है। वहीं अर्तेमिस एक ग्रीक देवी का नाम है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें