फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने ही स्पर्म को इंजेक्शन में भरकर ले रहा था शख्स, शरीर में होने लगे थे बदलाव, डॉक्टर भी हैरान

Tue, 22 Jan 2019 01:17 PM IST
kapil kumar फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
एक 33 साल के शख्स की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यह शख्स पिछले काफी दिनों से अपनी पीठ दर्द से पीड़ित था और इसने खुद ही अपना इलाज करना शुरू कर दिया। शख्स ने अपना इलाज करने के लिए एक असामान्य उपाय का सहारा लेने का फैसला किया। हालांकि बाद में उसे इसके गंभीर परिणाम भी भुगतने पड़े।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : Social Media
आयरिश मेडिकल जर्नल में इस महीने प्रकाशित एक मामले की रिपोर्ट के अनुसार, डबलिन के टालघाट विश्वविद्यालय अस्पताल में डॉक्टरों ने 'वैकल्पिक चिकित्सा' की, जिसमें एक आदमी को हाल ही में गंभीर पीठ दर्द और सूजन वाली बांह के कारण भर्ती कराया गया था।
 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : Social Media
रिपोर्ट में बताया गया है कि व्यक्ति ने अपने वीर्य का उपयोग अपनी पीठ दर्द को कम करने में किया है। शख्स ने बिना किसी चिकित्सीय सलाह के ऐसा खुद से करने का निर्णय लिया था। इस बात का खुलासा तो तब हुआ जब यह शख्स इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा और डॉक्टरों को पूरी बात बताई। शख्स की बात सुनकर डॉक्टर भी हैरान हो गए। 

4 of 8
- फोटो : Social Media
आपको जानकर हैरानी होगी कि शख्स अस्पताल भी तब आया जब उसे अपने शरीर में कुछ अलग से बदलाव महसून होने लगे। दरअसल, यह शख्स हाथ में जहां इंजेक्शन का इस्तेमाल करता था वहां गांठ पड़ गई थी जिससे उसे असहनीय दर्द होने लगा था।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : Social Media
हालांकि जब डॉक्टरों ने गांठ के बारे में जोर देकर पूछा तो शख्स ने पूरी बात बताई। शख्स ने डॉक्टरों को खुद बताया कि वह पिछले 18 महीनों से रोज वीर्य को बांह में इंजेक्ट कर रहा था। इसके लिए उसने ऑनलाइन एक हाइपोडर्मिक सुई भी खरीदी थी। 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : Social Media
रिपोर्ट में कहा गया है कि शख्स की पीठ के निचले हिस्से में दर्द काफी ज्यादा बढ़ गया था। उसका दाहिना हाथ, जिसमें उन्होंने किसी तरल को कई बार इंजेक्ट किया था वह काफी लाल और सूझ गया था। एक्स-रे रिपोर्ट में उसके हाथ में नीचे फंसी हवा दिखाई दी, क्योंकि वीर्य नरम ऊतकों में लीक हो गया था।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : Social Media
डॉक्टरों के लिए यह अपने आपमें बेहद अनोखा केस था। उन्होंने पहबले कभी भी ऐसा मामला नहीं देखा या सुना होगा। गौर करने वाली बात तो यह है कि शरीर में वीर्य इंजेक्ट होने से शख्स को कई घातक बीमारी हो सकती हैं।
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : social media
डॉक्टरों ने सबसे पहले शख्स के शरीर से गांठों को हटाने के लिए इलाज शुरू किया और इंट्रावेनस एंटी बायोटिक्स दिया लेकिन हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि शख्स थोड़ी देर बाद ही अस्पताल से चला गया और अपना पूरा इलाज भी नहीं कराया। हालांकि शख्स ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि उसने पीठ दर्द से छुटकारा पाने के लिए ये तरीका कहां से और कैसे ढूंढा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें