फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज दिल्ली कूच करेंगे किसान; पीएम मोदी करेंगे रायसीना डायलॉग सम्मेलन का उद्घाटन

Wed, 21 Feb 2024 07:40 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने किसानों के प्रदर्शन के तरीके पर आपत्ति जताते हुए कहा कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत राजमार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का उपयोग नहीं किया जा सकता, लेकिन किसान इन पर अमृतसर से दिल्ली तक यात्रा कर रहे हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  21 फरवरी को हाई-प्रोफाइल रायसीना डायलॉग सम्मेलन के 9वां संस्करण का उद़्घाटन करेंगे। वहीं, प्रसिद्ध शीतकालीन गंतव्य गुलमर्ग 21 फरवरी से शुरू होने वाले खेलो इंडिया के चौथे संस्करण की मेजबानी के लिए तैयार है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला
आज दिल्ली कूच करेंगे किसान
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने किसानों के प्रदर्शन के तरीके पर आपत्ति जताते हुए कहा कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत राजमार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का उपयोग नहीं किया जा सकता, लेकिन किसान इन पर अमृतसर से दिल्ली तक यात्रा कर रहे हैं। सभी अपने अधिकारों के बारे में जानते हैं, लेकिन सांविधानिक कर्तव्य भी हैं, उन्हें क्यों भूल जाते हैं। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

3 of 11
पीएम मोदी - फोटो : एक्स/बीजेपीफॉरइंडिया
 पीएम मोदी आज करेंगे सम्मेलन का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  21 फरवरी को हाई-प्रोफाइल रायसीना डायलॉग सम्मेलन के 9वां संस्करण का उद़्घाटन करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार यह सम्मेलन वैश्विक समुदाय के सामने आने वाले गंभीर मुद्दों से निपटने के लिए समर्पित है। 23 फरवरी तक चलने वाले सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में हेलेनिक गणराज्य (ग्रीस) के प्रधानमंत्री क्यारीकोस मित्सोटाकिस मुख्य अतिथि के रूप में भाषण देंगे। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
खेलो इंडिया विंटर गैम्स - फोटो : साकिब नबी
गुलमर्ग में खेलो इंडिया विंटर गेम्स आज से
प्रसिद्ध शीतकालीन गंतव्य गुलमर्ग 21 फरवरी से शुरू होने वाले खेलो इंडिया के चौथे संस्करण की मेजबानी के लिए तैयार है। बीस राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के करीब एक हजार एथलीट, अधिकारी और सहायक कर्मचारी भाग लेंगे। इस दौरान खिलाड़ी स्नोबोर्डिंग, अल्पाइन स्की, नॉर्डिक स्की और स्नो माउंटेनियरिंग आदि खेलों में दम दिखाएंगे। दस राज्य स्की पर्वतारोहण प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

5 of 11
अटल टनल रोहतांग सहित पांगी में बर्फबारी। - फोटो : संवाद
पहाड़ों पर बर्फ और मैदानों में बारिश से पांच हाईवे समेत 300 सड़कें बंद

उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमालय की ऊंची चोटियों पर भारी बर्फबारी हो रही है तो मैदानी इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश जारी है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में पांच राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 300 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। 263 केवल हिमाचल में बंद हैं। कई इलाकों में बिजली गुल है तो पानी की आपूर्ति भी बाधित हुई है। पढ़ें पूरी खबर

 
विज्ञापन

6 of 11
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : एएनआई
नेहरू-पटेल और मौलाना आजाद भी यूसीसी लागू करना चाहते थे...

सरदार पटेल, मौलाना आजाद, जवाहरलाल नेहरू और राजेंद्र प्रसाद ने कहा था कि देश में यूसीसी लागू होना चाहिए। यह दावा है केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का। उन्होंने अल्पसंख्यक तुष्टिकरण का आरोप लगाया। बीते सात दशक से अधिक कालखंड में बनीं सरकारों का जिक्र कर शाह ने कहा कि अब तक वे यूसीसी इसलिए नहीं ला पाए क्योंकि वे अल्पसंख्यक वोट हासिल करने की जुगत में लगे थे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
राज्यसभा की कार्यवाही (वीडियो ग्रैब) - फोटो : social media
INDIA में शामिल दलों से 13 नेता निर्वाचित

राज्यसभा की 56 सीटों में से 41 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। इनमें सर्वाधिक 20 उम्मीदवार भाजपा के हैं। कांग्रेस के 6, तृणमूल कांग्रेस के 4, वाईएसआर कांग्रेस के 3, राजद और बीजद के दो-दो और राकांपा, शिवसेना, बीआरएस और जदयू के एक-एक उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। गुजरात से भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा पार्टी के जसवंत सिंह परमार, मयंक नायक और गोविंदभाई ढोलकिया विजयी घोषित किए गए। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
शाहरुख खान बने बेस्ट एक्टर। - फोटो : ANI
बेस्ट एक्टर बन किंग खान भावुक

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान को फिल्म पठान के लिए बेस्ट एक्टर अवार्ड मिला है। दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल-2024 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब जीतने पर किंग खान ने खुशी जताई। सम्मान मिलने के बाद शाहरुख ने कहा कि मुझे ऐसा लग रहा था कि मुझे यह सम्मान कभी नहीं मिलेगा। शाहरुख ने मंच से ही जवान की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि ‘जवान’ पिछले साल सात सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
पोकलेन मशीन को लेकर आते किसान। - फोटो : संवाद
दिल्ली कूच के लिए किसान जेसीबी-पोकलेन लाए

21 फरवरी को दिल्ली कूच के लिए किसानों ने शंभू सीमा पर तैयारी कर ली हैं। मंगलवार को पंजाब की ओर से युवा किसान जेसीबी और पोकलेन मशीन लेकर पहुंच गए हैं। ट्रैक्टर मार्च के बीच में इन मशीनों को लाया गया, जिससे कोई रास्ते में रोक न सके। वहीं हरियाणा के डीजीपी द्वारा पंजाब के डीजीपी को पत्र लिखने के बाद पंजाब के डीजीपी ने खनौरी और शंभू में पंजाब-हरियाणा सीमा की ओर जेसीबी, पोकलेन, टिपर, हाइड्रा और अन्य भारी मिट्टी हटाने वाले उपकरणों की आवाजाही को रोकने का आदेश दिया है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली के घर गूंजी किलकारी

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के घर किलकारी गूंजी है। उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया है। किंग कोहली एक बार फिर पिता बन गए हैं। इस बात की जानकारी पूर्व कप्तान ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया के जरिए दी। बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने इंस्टा हैंडल से बताया कि 15 फरवरी को उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया जिसका नाम 'अकाय' रखा गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
कैलाश खेर
लोक संगीत पर देश का पहला टैलेंट हंट शो तैयार

अलग-अलग तरीके के टैलेंट हंट शो के बीच पद्मश्री गायक कैलाश खेर ने लोक संगीत और लोक विधाओं पर आधारित पहला टैलेंट हंट शो भारत का अमृत कलश तैयार किया है। इस कार्यक्रम में देश के 28 राज्यों और आठ केंद्रशासित प्रदेशों की प्रतिभाएं अपना हुनर दिखाएंगी। खास बात यह है कि इस कार्यक्रम में सभी लोक संगीतकार अपनी भाषा और वेशभूषा में अपने क्षेत्र का लोक संगीत प्रस्तुत करते नजर आएंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें