धरती पर प्राचीन काल की ऐसी बहुत सारी गुफाएं या जगहें हैं, जहां कुछ ना कुछ रहस्य जरूर छुपे हुए हैं। ऐसी जगहों के बारे में जानने के बाद लोग हैरत में पड़ जाते हैं। आज हम आपको महाभारत काल की एक ऐसी गुफा के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां एक ऐसा रहस्य छुपा हुआ है, जिसके बारे में कोई भी नहीं जानता है। कहा ये भी जाता है कि उस रहस्य को चाहकर भी कोई इंसान जान नहीं सकता है। ये रहस्यमय गुफा उत्तराखंड के माणा गांव में है। इस गांव को 'हिंदुस्तान का आखिरी गांव' या 'उत्तराखंड का आखिरी गांव' भी कहा जाता है।
दरअसल, हम बात कर रहे हैं 'व्यास गुफा' के बारे में, जो उत्तराखंड के माणा में स्थित है। वैसे तो यह एक छोटी सी गुफा है, लेकिन इसके बारे में कहा जाता है कि हजारों साल पहले महर्षि वेद व्यास ने इसी गुफा में रहकर वेदों और पुराणों का संकलन किया था।