फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: सोनिया गांधी, सीएम योगी समेत कई नेताओं ने फहराया तिरंगा, देखें स्वतंत्रता दिवस के कुछ अद्भुत दृश्य

Sun, 15 Aug 2021 01:28 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
स्वतंत्रता दिवस 2021 - फोटो : ANI
देश आज 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी  समेत कई बड़े नेताओं ने दिल्ली में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके अलावा  अन्य  राज्य के मुख्यमंत्रियों ने भी झंडा फहराया। वहीं इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने भी लाल किले से राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्र को संबोधित किया। राष्ट्र के संबोधन के दौरान उन्होंने कई बड़ी घोषणाएं कीं। पीएम मोदी ने नया मंत्र देते हुए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास में 'सबका प्रयास' को जोड़ दिया। इस दौरान पीएम मोदी ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि अब सभी सैनिक स्कूलों में बेटियां भी पढ़ेंगे। वहीं इसके अलावा युवाओं के रोजगार के लिए 'पीएम गति शक्ति' योजना का भी एलान किया। इस बीच पहली बार आयोजन स्थल पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा हुई।
विज्ञापन

2 of 10
सोनिया गांधी - फोटो : Twitter@inc
75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान राहुल गांधी भी मौजूद रहे।

 
विज्ञापन

3 of 10
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लखनऊ में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह हम सबका सौभाग्य है कि देश की स्वाधीनता के अमृत महोत्सव वर्ष का हम सबको साक्षी बनने का अवसर मिल रहा है। 1947 में पराधीनता के खिलाफ एक लंबी लड़ाई के बाद देश स्वतंत्र हुआ था।  

4 of 10
राजनाथ सिंह - फोटो : ANI
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में अपने आवास पर 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने थलसेना, नौसेना, वायुसेना एवं तटरक्षक बल के बहादुर सैनिकों समेत देश के नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
विज्ञापन

5 of 10
मोहन भागवत - फोटो : ANI
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुंबई के आईईएस राजा शिवाजी स्कूल में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।  
विज्ञापन

6 of 10
एमके स्टालिन - फोटो : ANI
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर चेन्नई में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर उन्होंने राज्य समेत देश के नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
 
विज्ञापन

7 of 10
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : Twitter @ Arvind kejriwal
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सचिवालय बिल्डिंग में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस दौरान उन्होंने शहीद भगत सिंह के सम्मान में आगामी 27 सितंबर से दिल्ली के सरकारी स्कूलों में देशभक्ती करीकुलम की भी घोषणा की। 

8 of 10
सीमा सड़क संगठन ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज - फोटो : ANI
लद्दाख में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने आज स्वतंत्रता दिवस पर 17,000 फीट की ऊंचाई पर चांग ला दर्रे पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

9 of 10
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ANI
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज आनंद, उत्सव और देशभक्ति के रंग में रंग जाने का दिन है। हमारे लिए देश एक धरती का टुकड़ा नहीं भारत मां है। हम जिएंगे तो इसके लिए और कभी मरना पड़ा तो मरेंगे भी इसके लिए।
 
विज्ञापन

10 of 10
नीतीश कुमार - फोटो : ANI
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज का दिन हम सभी भारतवासियों के लिए गौरव का दिन है। राष्ट्र भक्तों के साहस, त्याग और बलिदान के फलस्वरूप हमारा देश आज़ाद हुआ। मैं उन वीर जवानों का भी नमन करता हूं जो बहादुरी से देश के सरहदों की सुरक्षा कर रहे हैं। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें