फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kim Yo Jong: क्या किम जोंग की बहन है दुनिया की सबसे खतरनाक महिला? इस किताब में किया गया है सनसनीखेज दावा

Thu, 12 Oct 2023 01:58 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
kim yo jong world most dangerous and strong women - फोटो : Twitter
Kim Yo Jong: उत्तर कोरिया के बारें में बेहद कम जानकारी सामने आती है। उत्तर कोरिया को पुरुष सत्ता वाला देश के तौर पर जाना जाता है। यहां पर किसी महिला का राजनीति में टिकना मामूली बात नहीं है, लेकिन तानाशाह किम जोंग की बहन राजनीति में भी आई और अपनी मजबूत पकड़ बनाई है। बीच में ऐसा भी कहा जाने लगा कि किम जोंग अपनी बहन से डर गए हैं, क्योंकि वह तानाशाह से अधिक आक्रामक और तेज-तर्रार हैं। किम की बहन योग जोंग की क्रूरता की कई बातें भी सुनने को मिलती रही हैं। 

उत्तर कोरिया में रहे और अमेरिका में रह रहे लेखक सुंग यूं ली ने एक किताब लिखी है। इस किताब में उन्होंने बताया है कि यो जोंग फिलहाल दुनिया की सबसे खतरनाक महिला बन गई हैं। सुंग यूं ली की किताब का नाम ''द सिस्टर-नार्थ कोरियाज किम यो जोंग, द मोस्ट डेंजरस वूमन'' है। इस किताब में बताया गया है कि किस तरह किम की बहन ने एक मामूली कार्यकर्ता की तरह पार्टी का काम शुरू किया और कैसे इतनी ताकतवर बन गईं। यो जोंग को अपने भाई किम का उत्तराधिकारी माने जाने लगा। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
kim yo jong world most dangerous and strong women - फोटो : Twitter@Sprinter99800
कोरोना महामारी के दौरान काफी लंबे समय तक किम जोंग गायब रहे। ऐसी भी अफवाहें गर्म थीं कि उनकी मौत हो गई है। अन्तराष्ट्रीय मीडिया तक मान रहा था कि किम नहीं होते हैं, तो देश की बागडोर उनकी बहन के हाथों में होगी। 

 
विज्ञापन

3 of 7
kim yo jong world most dangerous and strong - फोटो : Twitter@daddydon65
तुरंत और ज्यादा क्रूर फैसले लेती है योग जोंग

किताब के लेखक संग-यून ली का उत्तर कोरिया से लंबे समय तक जुड़ाव रहा है। वहां की राजनीति को उन्होंने बेहद करीब से देखा है। उन्होंने किताब में दावा किया है कि मासूम दिखने वाली किम की बहन मौका मिले तो अपने भाई से ज्यादा क्रूर साबित होंगी। वह बड़ा फैसले लेने में कोई संकोच नहीं करेंगी। उनके लिए किसी की हत्या भी बड़ी बात नहीं है। 
 

4 of 7
kim yo jong world most dangerous and strong - फोटो : Twitter@Yeelong_Musk
बहुत ताकतवर हो चुकी है

किम की बहन के बारे में यह बातें मानना आसान नहीं है, लेकिन पड़ोसी देश दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसियों का लगातार कहना है कि भाई को किनारे लगा चुकी यो जोंग बहुत ताकतवर बन चुकी हैं। 

Israel Hamas War: हमास के आंतकियों ने जिस लड़की को किडनैप कर निकाली थी परेड, मां ने किया चौंकाने वाला खुलासा
विज्ञापन

5 of 7
kim yo jong world most dangerous and strong - फोटो : Twitter@Michael_NKLW
स्विटजरलैंड में रहकर की हैं पढ़ाई 

किताब में बताया गया है कि किम की बहन लाड़-प्यार और विलासिता में पली-बढ़ीं। जन्म के बाद से वह वे परिवार का केंद्र बन गईं। सबसे खास बात यह है कि वह अपने पिता के बगल में बैठकर खाना खाती थीं, तो वहीं बाकी लोग दूसरी टेबल पर बैठकर खाते थे। शुरू से ही उन्हें बताया गया कि वह किसी भी नियम-कानून से ऊपर हैं और पूरा देश उनकी बात मानेगा। 

स्विटजरलैंड के किसी स्कूल में यो जोंग ने पढ़ाई की है। स्कूल के बारे में किसी को नहीं पता है, क्योंकि यह सीक्रेट है। वहां उनका नाम और डॉक्युमेंट्स भी बदल दिए गए। स्विटजरलैंड से वापस आने के बाग वह अपने देश में किम 2 के साथ यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर की पढ़ाई की। वह कंप्यूटर में माहिर हैं और अंग्रेजी और जर्मन भाषाओं पर पकड़ अच्छी है। किसी भी तरह की बात वही दूसरे देशों से करती हैं। 

Gutka Omelette: अंडे में पान मसाला डालकर बना दिया 'गुटखा ऑमलेट', लोग बोले- चटनी की जगह थूक देना था गुटखा
विज्ञापन

6 of 7
kim yo jong world most dangerous and strong - फोटो : Twitter@c5891931

मौत की सजाएं सुनाना आम

किताब में राजनीति गलियारों की कानाफूसी की बातें भी कही गई हैं। किताब के मुताबिक, यो जोंग को अधिकारियों द्वारा खून की प्यासी महिला या शैतान का अवतार भी कहा जाता है। काफी हद तक यह सच भी होगा। नॉर्थ कोरिया से भागे कई डिफेक्टर का कहना है कि वहां मौत की सजा देना आम बात है। किम का परिवार किसी पर थोड़ा भी नाराज हो जाता है, तो उसे जेल में डाल दिया जाता है या उसे मौत की सजा दी जाती है। 

Weird Train: पाकिस्तान की अजीबोगरीब ट्रेन, जिसे खींचता है घोड़ा! जानिए इसके बारे में रोचक तथ्य
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kim yo jong world most dangerous and strong - फोटो : Twitter@Love4Spring
यो जोंग पर है ये आरोप

सत्ता के खिलाफ बोल रहे चाचा और फूफा की हत्या में भी यो जोंग का हाथ माना जाता है। हालांकि दक्षिण कोरिया और अमेरिका की सीक्रेट एजेंसियां ऐसा दावा करती हैं। पहली बार यो जोंग को दुनिया ने साल 2009 में देखा। पिता की मौत के बाद वह अपने भाई के साथ नजर आने लगी, लेकिन चीजें जल्द ही बदलीं। साल 2014 में उन्होंने मीडिया डिपार्टमेंट का कार्यभार संभाला और फिर उनके हाथों में चीजें आ गईं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें