Kakatiya Rudreshwara Temple
- फोटो : Twitter@VarierSangitha
40 साल में बनकर तैयार हुआ था मंदिर
इस मंदिर के मुख्य वास्तुकार प्रसिद्ध मूर्तिकार रामप्पा थे। इस मंदिर के निर्माण में 1173 से 1213 ई. तक का यानी 40 साल का समय लगा था। इस मंदिर का नाम मूर्तिकार रामप्पा के नाम पर ही रखा गया है। इस मंदिर का बलुआ पत्थर, ग्रेनाइट, डोलराइट और चूने के इस्तेमाल से निर्माण किया गया है। अपनी जटिल नक्काशी के लिए यह मंदिर जाना जाता है, जो इसकी मूर्तियों, दीवारों, स्तंभों और छतों तक पर दिखाई देती है।