फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: विपक्ष के निलंबित सांसदों का जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन आज, ईडी के सामने पेश नहीं होंगे केजरीवाल

Thu, 21 Dec 2023 07:15 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आम आदमी पार्टी के प्रमुख व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज ईडी के समक्ष पेश नहीं होंगे। वह कल से 10 दिन विपश्यना के लिए चले गए हैं। इसके अलावा, विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेता 140 से अधिक सांसदों के निलंबन के खिलाफ आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे और संसद का मंचन करेंगे। वहीं, जिला जज डॉ अजय कृष्ण विश्वशेश की अदालत में दो सील बंद लिफाफे में दाखिल ज्ञानवापी की सर्वे रिपोर्ट को सार्वजनिक किए जाने पर आज निर्णय होगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आज ईडी के समक्ष पेश नहीं होंगे केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के प्रमुख व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज ईडी के समक्ष पेश नहीं होंगे। वह कल से 10 दिन विपश्यना के लिए चले गए हैं। हालांकि, यह जानकारी नहीं दी गई है कि वह विपश्यना के लिए किस शहर में गए हैं। उन्हें विपश्यना पर मंगलवार को जाना था, लेकिन इंडिया गठबंधन की बैठक के कारण मामला एक दिन के लिए टल गया था। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
जंतर मंतर

निलंबित सांसद आज जंतर-मंतर पर करेंगे विरोध प्रदर्शन
विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेता 140 से अधिक सांसदों के निलंबन के खिलाफ आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे और संसद का मंचन करेंगे। संसद परिसर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के चैंबर में हुई बैठक में यह निर्णय किया गया। विपक्ष संसद भवन से विजय चौक तक जुलूस भी निकालेगा। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
एएसआई की टीम ज्ञानवापी के गुंबदों पर चढ़कर सर्वे कर रही - फोटो : अमर उजाला

ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट सार्वजनिक होगी या नहीं, आज होगा फैसला
जिला जज डॉ अजय कृष्ण विश्वशेश की अदालत में दो सील बंद लिफाफे में दाखिल ज्ञानवापी की सर्वे रिपोर्ट को सार्वजनिक किए जाने पर आज निर्णय होगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने 18 दिसंबर को रिपोर्ट दाखिल की थी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
priyanka gandhi - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

गठबंधन की बैठक में वाराणसी से मजबूत प्रत्याशी उतारने पर चर्चा
विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक में वाराणसी से मजबूत प्रत्याशी उतारने पर भी चर्चा हुई। सूत्रों ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां से सांसद हैं। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को हुई बैठक में विपक्षी दल इस पर सहमत हुए कि चुनाव में भाजपा का मुकाबला करने के लिए कुछ अलग विचारों की जरूरत है। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को हुई बैठक में विपक्षी दल इस पर सहमत हुए कि चुनाव में भाजपा का मुकाबला करने के लिए कुछ अलग विचारों की जरूरत है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला

मुख्तार अंसारी से छीना गया डालीबाग भूखंड
अरसे से माफिया मुख्तार अंसारी के कब्जे में रहे डालीबाग स्थित शत्रु संपत्ति के बड़े भूखंड को एलडीए ने बुधवार को शासन के आदेश पर छीन लिया। अभियंत्रण इकाई के अभियंताओं ने इसकी सफाई कराई। करीब 2000 वर्गमीटर यानी 20,000 वर्ग फीट के इस भूखंड पर एलडीए गरीबों के लिए चार मंजिला दो अपार्टमेंट में 72 सस्ते फ्लैट बनाएगा। यानी 36-36 फ्लैट के दो अपार्टमेंट बनेंगे। गरीबों को ये मकान डूडा की ओर से आवंटित किए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
संसद में बोलते अमित शाह - फोटो : संसद टीवी

मॉबलिंचिंग और नाबालिग से दुष्कर्म पर फांसी
त्वरित इंसाफ सुनिश्चित करने और तंत्र को जवाबदेह बनाने के लिए आपराधिक कानूनों में संशोधन से जुड़े तीन अहम विधेयकों पर बुधवार को लोकसभा ने मुहर लगा दी। इन विधेयकों में भीड़ हिंसा और नाबालिग से दुष्कर्म में फांसी की सजा का प्रावधान है। ट्रायल अदालतों को एफआईआर दर्ज होने के तीन साल में हर हाल में सजा सुनानी होगी। राजद्रोह को खत्म कर, उसकी जगह देशद्रोह को शामिल किया गया है। अपराध कर विदेश भाग जाने वाले या कोर्ट में पेश न होने वालों के खिलाफ उसकी अनुपस्थिति में सुनवाई होगी। सजा भी सुनाई जा सकेगी। पढ़ें पूरी खबर

 

8 of 11
नया संसद भवन। - फोटो : PTI

दो साल से रची जा रही थी साजिश, सुर्खियां पाने के लिए लगाई संसद की सुरक्षा में सेंध
संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले आरोपी मनोरंजन डी व नीलम राजनीति में कदम रखना चाहते थे। इसके लिए वह मीडिया का सहारा लेकर सुर्खियों में आना चाहते थे, ताकि उनकी पहचान बन सके। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की जांच में ये बात सामने आई है। दूसरी तरफ आरोपियों की साजिश से जल्द से जल्द पर्दा उठाने के लिए दिल्ली पुलिस की पूरी स्पेशल सेल को लगा दिया गया है। सेल की हर यूनिट को पूछताछ व जांच के एक-एक आरोपी को दिया गया है। कुछ आरोपियों की पुलिस रिमांड बृहस्पतिवार (आज) खत्म हो रही है। दिल्ली पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर फिर से रिमांड मांगेगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक साजिश की वजह सामने नहीं आई है। मामले की तह तक पहुंचने के लिए पूछताछ जारी है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
साहित्य अकादमी - फोटो : social media

संजीव और नीलम को साहित्य अकादमी पुरस्कार
साहित्य अकादमी ने बुधवार को साहित्य अकादमी पुरस्कार-2023 की घोषणा की। हिंदी के लिए संजीव का उपन्यास ’मुझे पहचानो’ तो अंग्रेजी के लिए नीलम शरण गौर का उपन्यास ‘’रेक्युम इन रागा जानकी’’ चयनित हुआ है। वहीं, पंजाबी के लिए स्वर्णजीत सवी का कविता संग्रह ‘’मन दी चिप’’ और उर्दू के लिए सादिका नवाब सहर का उपन्यास ‘’राजदेव की अमराई’’ पुरस्कृत किए गए हैं। यह पुरस्कार साहित्य अकादमी पुरस्कार-2022 से पिछले पांच वर्षों में पहली बार प्रकाशित पुस्तकों पर दिए गए हैं। इन्हें सभी संबंधित भाषाओं के त्रि-सदस्यीय निर्णायक मंडल ने चुना हैै। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप और वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (फाइल) - फोटो : ANI

बाइडन बोले- ट्रंप ने विद्रोह का समर्थन किया, अयोग्यता का फैसला कोर्ट पर निर्भर
अमेरिका में अगले साल राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। इस बीच पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है। मामले में राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि ट्रंप ने निश्चित रूप से विद्रोह का समर्थन किया। इस बारे में कोई सवाल ही नहीं है। लेकिन अब यह अदालत पर निर्भर करता है कि उन्हें राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य ठहराया जाए यह नहीं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : Social Media

सोनिया और खरगे को प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए मिला निमंत्रण
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी को 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण मिला है। सूत्रों के अनुसार, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा कांग्रेस नेताओं को निमंत्रण दिया गया है। हालांकि वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के समारोह में शामिल होने की संभावना कम है। पढ़ें पूरी खबर

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें