ब्रह्मांड को लेकर इंसानी आंखें सदा से उत्सुक रही हैं। दूर अंतरिक्ष को निहारते वक्त ऐसे कई सवाल हमारे जहन में उठते हैं, जिनका उत्तर हमें अब तक पता नहीं लग पाया है। ये अनंत असीमित ब्रह्मांड अपने भीतर कई रहस्यों को छुपाए हुए है, जिनको जानने के लिए इंसानी मस्तिष्क सदा से उत्सुक रहा है। इन्हीं रहस्यों को सुलझाने के लिए Nasa, यूरोपियन स्पेस एजेंसी और कनाडियन स्पेस एजेंसी द्वारा तैयार किया गया James Webb Space Telescope 25 दिसंबर के दिन एरियन रॉकेट के जरिए लॉन्च होने जा रहा है। हब्बल का उत्तराधिकारी कहा जाने वाला ये टेलीस्कोप उससे 100 गुना ज्यादा शक्तिशाली है। James Webb Space Telescope अंतरिक्ष की सुदूर गहराइयों को देखने में सक्षम होगा। इसके अलावा ये उन अकाशगंगाओं के बारे में पता लगाएगा, जिनका फॉर्मेंशन बिग बैंग के बाद हुआ था। आप इस टेलीस्कोप की काबिलियत का पता इस बात से लगा सकते हैं कि अगर इसको चांद पर रख दिया जाए, तो ये पृथ्वी पर उड़ रही एक मक्खी को भी आसानी से डिटेक्ट कर सकेगा। इसे बनाने में करीब 9.7 बिलियंस डॉलर का खर्चा आया है।