फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब गजब: ये है दुनिया की सबसे डरावनी जगह, जहां कैद है लाखों मुर्दों की हड्डियां

Fri, 24 Dec 2021 05:51 PM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला ,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया की सबसे डरावनी जगह जहां दफन है लाखों हड्डियां - फोटो : Istock
इस दुनिया में बहुत सी ऐसी जगहें है जो काफी डरावनी मानी जाती हैं। वहां जाना किसी खतरे से खाली नहीं है। भारत में ही नहीं विश्व के अलग-अलग देशों में ऐसे कई जगहें है जहां रहस्य की कहानियां भरी हुई हैं। आपने ये तो अक्सर सुना होगा की जगह या लकड़ी के अभाव में सामूहिक दाह संस्कार कर दिया जाता है। जब किसी देश में ज्यादा इंसानी मौतें होने लगती हैं तो सामूहिक दाह संस्कार करना पड़ता है। सोचिए, अगर आपको ये पता चले कि एक ऐसी भी जगह है जहां एक साथ लाखों लाशें दफन हैं और उनको दफनाए सालों बीत गए हैं। ऐसी ही एक जगह है फ्रांस की राजधानी पेरिस में जहां जमीन के नीचे लाखों मुर्दों की हड्डियां सुरक्षित रखी गई हैं। आइए जानते हैं इस अजीबोगरीब जगह के बारे में......


इस जगह का नाम फ्रेंच कैटकॉम्ब है। यहां इतनी मुर्दों की हड्डियां दफन हैं कि इसे कब्रों के तहखाने के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन

2 of 5
दुनिया की सबसे डरावनी जगह जहां दफन है लाखों हड्डियां - फोटो : istock
जब लोग इस जगह के बारे में सुनते हैं तो उन्हें काफी हैरानी होती है, क्योंकि इस जगह पर 60 लाख मुर्दों की हड्डियां और खोपड़ियां सजाकर रखी गई हैं।
विज्ञापन

3 of 5
दुनिया की सबसे डरावनी जगह जहां दफन है लाखों हड्डियां - फोटो : istock
यहां हड्डियों की लंबी-लंबी दीवारें बन गई हैं। यह जमीन से 20 मीटर की गहराई में है और इस तहखाने की लंबाई करीब 200 मीटर है।

4 of 5
दुनिया की सबसे डरावनी जगह जहां दफन है लाखों हड्डियां - फोटो : istock
ऐसा कहा जाता है कि जगह की कमी के कारण साल 1785 में कई लाशों को एक गड्ढे में दफन कर दिया गया। कुछ समय बाद इस जगह को अजीबोगरीब तहखाने में बदल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दुनिया की सबसे डरावनी जगह जहां दफन है लाखों हड्डियां - फोटो : istock
साल 2008 में इस तहखाने को आम आदमी के लिए खोला गया। तब से लेकर अब तक यहां करोड़ों लोग घूमने के लिए आ चुके हैं। हालांकि, कई लोग यहां आने पर डर भी जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें