फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jama Masjid: दिल्ली ही नहीं बल्कि भारत के कई शहरों में है जामा मस्जिद, जानें क्या होता है इस नाम का मतलब?

Tue, 25 Mar 2025 12:22 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jama Masjid Sambhal: बता दें कि जामा मस्जिद का महत्व बाकी मस्जिदों की तुलना में कहीं ज्यादा है। आइए जानते हैं कि दिल्ली से लेकर संभल तक देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित इन जामा मस्जिदों का क्या अर्थ है और ये अन्य मस्जिदों से कितनी अलग होती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
जानें क्या होता है जामा मस्जिद का मतलब? - फोटो : अमर उजाला
भारत में मस्जिद का इतिहास काफी पुराना है। उत्तर प्रदेश के संभल का शाही जामा मस्जिद हाल ही में चर्चा का विषय बनी हुई है। कोर्ट के फैसले के बाद इस मस्जिद में पुताई का कार्य जोरों-शोरों से शुरू हो गया है। देशभर में संभल की शाही जामा मस्जिद जैसी कई और भी भव्य मस्जिदें मौजूद हैं। यही नहीं, बता दें कि जामा मस्जिद का महत्व बाकी मस्जिदों की तुलना में कहीं ज्यादा है। आइए जानते हैं कि दिल्ली से लेकर संभल तक देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित इन जामा मस्जिदों का क्या अर्थ है और ये अन्य मस्जिदों से कितनी अलग होती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
जानें क्या होता है जामा मस्जिद का मतलब? - फोटो : freepik.com
क्या होता है जामा मस्जिद का अर्थ?
'जामा मस्जिद' नाम में दो मुख्य शब्द होते हैं, 'जामा' और 'मस्जिद'। 'मस्जिद' शब्द अरबी भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ होता है 'इबादत यानी की जगह या फिर इसे प्रार्थना स्थल भी कहा जा सकता है।  वहीं, बात करें जामा की तो इस शब्द का अर्थ है इकट्ठा करना या फिर समूह।  इस हिसाब से 'जामा मस्जिद' का मतलब होता है कि वह मस्जिद जहां बड़ी संख्या में लोग साथ आकर सामूहिक नमाज अदा करते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
जानें क्या होता है जामा मस्जिद का मतलब? - फोटो : freepik.com
इन मस्जिदों को दिया जाता है नाम
बता दें कि यह नाम खासतौर पर उन मस्जिदों को दिया जाता है जहां शुक्रवार यानी जुमे को विशेष नमाज यानी कि जुमा की नमाज पढ़ी जाती है, क्योंकि इस दिन मुस्लिम समुदाय एक साथ बड़ी संख्या में इकट्ठा होता है।

4 of 5
जानें क्या होता है जामा मस्जिद का मतलब? - फोटो : freepik.com
भारत में कई जामा मस्जिद क्यों हैं?
भारत में कई सारी जामा मस्जिदें है। हालांकि, इसके पीछे भी एक बड़ा इतिहास है। बता दें कि  इतिहास में, जब मुस्लिम शासकों ने बड़े शहरों में प्रमुख मस्जिदें बनवाईं, तो वे अक्सर इन्हें 'जामा मस्जिद' कहते थे, क्योंकि ये उस शहर की मुख्य नमाजगाह होती थीं। यही कारण है कि दिल्ली, आगरा, लखनऊ, संभल और अन्य कई शहरों में 'जामा मस्जिद' नाम की मस्जिदे पाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जानें क्या होता है जामा मस्जिद का मतलब? - फोटो : freepik.com
क्या है दिल्ली के जामा मस्जिद का महत्व?
दिल्ली की जामा मस्जिद को मुगल सम्राट शाहजहां ने 1656 में बनवाया था। यह भारत की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक मस्जिदों में से एक मानी जाती है। अगर आपको कम शब्दों में बताया जाए तो 'जामा मस्जिद' कोई एक खास मस्जिद नहीं, बल्कि एक सामूहिक इबादतगाह का नाम है, जो कई शहरों में मौजूद हो सकती है। रमजान के इस पाक महीने में दिल्ली के जामा मस्जिद में हजारों की संख्या में लोग आते हैं और नमाज अदा कर के जाते हैं। हालांकि, ईद में यहां की सूरत बदली हुई नजर आती है। ईद के दिन जामा मस्जिद की खूबसूरती और बढ़ जाती है और इसमें चार-चांद लग जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें