डेब्यू विकेट पर विपराज निगम को बधाई देते साथी खिलाड़ी
- फोटो : IPL/BCCI
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 के दौरान भी विपराज ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने सिर्फ सात से ज्यादा की इकोनॉमी से आठ विकेट लिए थे। हालांकि, मुख्य रूप से एक गेंदबाज विपराज ने सैयद मुश्ताक टूर्नामेंट में अपनी हिटिंग क्षमता का भी प्रदर्शन किया था। विपराज ने आठ गेंदों में नाबाद 27 रन बनाकर और रिंकू सिंह के साथ साझेदारी कर यूपी को आंध्र के खिलाफ जीत दिलाई थी और सैयद मुश्ताक अली क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में मदद भी की थी। तब यूपी ने 157 रन के लक्ष्य का पीछा किया था। यह खिलाड़ी आगे भी टूर्नामेंट में कमाल करता दिख सकता है।