हम लोगों में से ज्यादातर लोग कभी कभी यह जरूर सोचते होंगे कि सूरज अस्त न हो तो कितना अच्छा होता, लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे इलाके हैं जहां पर सूरज निकलता ही नहीं है। आज हम आपको ऐसे ही गांव के बारे में बताते हैं। यह गांव इटली में है जहां पर कभी सूरज उगता नहीं है। गांव में सूरज न निकलने से परेशान लोगों ने इसका हल निकाल लिया है। इस गांव के लोगों ने अपना एक सूरज बना डाला है। इस बात को जानकर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह पूरी तरह सच है।
यहां पर सूरज न निकलने की वजह से यहां पर लोगों ने अपना आर्टीफिशियल सूरज बना लिया है। अभी तक इंसान विज्ञान और तकनीक की मदद से हाथ-पांव और नकली आंख बना रहा था, लेकिन इटली के इस गांव के लोगों ने आर्टीफिशियल सूरज बना लिया है। आईए जानते हैं इस गांव के बारे में...