फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर आयरलैंड में क्यों नहीं पाए जाते हैं सांप? जानिए इसके पीछे की वजह

Sat, 28 Nov 2020 06:18 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
ब्राजील एक ऐसा देश है, जिसे सांपों के देश के तौर पर जाना जाता है। क्योंकि यहां इतने सांप हैं, जितने दुनिया में आपको कहीं और नहीं मिलेंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक देश ऐसा भी है, जहां 'सांप विहीन' है यानी यहां एक भी सांप नहीं हैं। जी हां, आयरलैंड एक ऐसा देश है, जहां सांप हैं ही नहीं, लेकिन इसके पीछे की वजह जानेंगे तो आप और भी हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आयरलैंड में सांपों के नहीं होने की वजह जानने से पहले आप यहां के बारे में कुछ रोचक बातें भी जान लेते हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आयरलैंड में मानव जाति के होने के सबूत 12800 ई.पू. से भी पहले के हैं। इसके अलावा आयरलैंड की एक और खास बात है कि यहां एक ऐसा बार है, जो सन् 900 में खुला था और यह आज भी चल रहा है। इसका नाम 'सीन्स बार (Sean’s Bar)' है।
विज्ञापन

3 of 6
ध्रुवीय भालू - फोटो : Pixabay
आयरलैंड के बारे में कहा जाता है कि आज के समय में धरती पर जितने भी ध्रुवीय भालू जीवित हैं, अगर उनके पूर्वजों का पता लगाने की कोशिश करें तो ये सभी आयरलैंड में 50 हजार साल पहले जीवित एक भूरी मादा भालू के बच्चे हैं।

4 of 6
टाइटैनिक जहाज - फोटो : सोशल मीडिया
दुनिया का सबसे बड़ा जहाज 'टाइटैनिक'  जो 14 अप्रैल, 1912 को समुद्र में डूब गया था। इस जहाज को उत्तरी आयरलैंड के बेलफास्ट शहर में बनाया गया था।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
अब आते हैं इस सवाल पर कि आखिर आयरलैंड में सांप क्यों नहीं पाए जाते? दरअसल, इसके पीछे एक पौराणिक कथा प्रचलित है। कहा जाता है कि आयरलैंड में ईसाई धर्म की सुरक्षा के लिए सेंट पैट्रिक नामक एक संत ने एक साथ पूरे देश के सांपों को घेर लिया और उन्हें इस आइलैंड से निकाल कर समुद्र में फेंक दिया। उन्होंने 40 दिन भूखे पेट रहकर इस काम को पूरा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, वैज्ञानिकों का मानना है कि आयरलैंड में कभी सांप थे ही नहीं। जीवाश्म अभिलेख विभाग में ऐसा कोई भी रिकॉर्ड दर्ज नहीं है, जिससे यह पता चले कि आयरलैंड में कभी सांप थे। आयरलैंड में सांपों के न होने को लेकर यह कहानी भी प्रचलित है कि यहां पहले सांप पाए तो जाते थे, लेकिन अत्यधिक ठंड के कारण वो विलुप्त हो गए। तब से यही मान लिया गया कि ठंड के कारण ही यहां सांप नहीं पाये जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें