फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab-Gajab: खूबसूरत दिखने के लिए रोजाना 700 गधियों के दूध से नहाती थी ये रानी, जीवन था बेहद रहस्यमयी

Fri, 26 Jul 2024 08:21 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
खूबसूरत दिखने के लिए दूध से नहाती थी ये रानी - फोटो : Freepik
Ajab-Gajab: इतिहास में कई रानियों और राजकुमारियों के बारे में जिक्र मिलता है, जिन्हें उनकी सुदंरता के लिए आज भी जाना जाता है। हालांकि, इनमें कई ऐसी थीं, जो अपनी सुंदरता को बरकरार रखने के लिए कई अजीबोगरीब काम करती थीं। अक्सर लोगों को आपने गाय या भैंस के दूध से नहाने के बारे में सुना होगा, लेकिन आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसी भी रानी थी, जो सुंदर दिखने के लिए गधी के दूध से स्नान करती थी। वह नहाने के लिए हर दिन 700 गधियों का दूध मंगाती थी। यह रानी अपनी सुंदरता के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती थी। इसके साथ ही उनका जीवन भी काफी रहस्यमयी था। 

दरअसल, हम मिस्र की राजकुमारी क्लियोपैट्रा की बात कर रहे हैं। क्लियोपैट्रा को सुदंरता की देवी भी कहा जाता था।  क्लियोपेट्रा का जीवन भी काफी रहस्मयी था। क्लियोपैट्रा जितनी खूबसूरत थी, उससे कहीं ज्यादा चतुर और षड्यंत्रकारी भी थी।
विज्ञापन

2 of 7
बेहद रहस्यमयी थी रानी क्लियोपैट्रा - फोटो : Freepik
पिता की मौत के बाद सिर्फ 14 साल की उम्र में क्लियोपैट्रा और उसके भाई टोलेमी दियोनिसस को संयुक्त रूप से राज्य मिल गया। भाई को राज्य पर क्लियोपैट्रा की सत्ता सहन नहीं हुई और बगावत हो गई। इसका नतीजा यह हुआ कि क्लियोपैट्रा को अपनी सत्ता गंवानी पड़ी और सीरिया में शरण लेनी पड़ी, लेकिन इस राजकुमारी ने हार नहीं माना। रोम के शासक जूलियस सीजर को अपने मोह में फंसाकर क्लियोपैट्रा ने मिस्र पर हमला करवाया और सीजर ने टोलेमी को मारकर क्लियोपैट्रा को मिस्र के राजसिंहासन सौंप दिया। 
विज्ञापन

3 of 7
रानी क्लियोपैट्रा की मौत आज भी है रहस्य - फोटो : Freepik
बताया जाता है कि क्लियोपैट्रा इतनी खूबसूरत थी कि वो राजाओं और सैन्य अधिकारियों को अपनी सुंदरता के जाल में फंसा लेती थी और अपने सारे काम निकलवा लेती थी। उसे दुनिया की 12 से अधिक भाषाओं का भी ज्ञान था। यही वजह थी कि वो जल्दी ही किसी से भी जुड़ जाती थी और उसके सारे राज जान लेती थी।

4 of 7
रानी क्लियोपैट्रा की हैरानी वाली बातें - फोटो : Freepik
क्लियोपैट्रा अपनी सुदंरता को बरकरार रखने और खूबसूरत दिखने के लिए हर दिन 700 गधी का दूध मंगाती थी और उससे नहाती थी। इससे उसकी त्वचा हमेशा खूबसूरत बनी रहती थी। एक शोध में भी यह बात साबित हो चुकी है।
Kim Jong Un: किम जोंग उन सालभर में पी जाता है अरबों की शराब, उत्तर कोरिया के तानाशाह की डाइट जान रह जाएंग हैरान
विज्ञापन

5 of 7
खूबसूरती के लिए दुनियाभर में मशहूर थी रानी क्लियोपैट्री - फोटो : iStock
तुर्की में किए गए एक अध्ययन के मुताबिक. जब चूहों को गाय और गधी का दूध पिलाया गया, तो गाय का दूध पीने वाले चूहे ज्यादा मोटे नजर आए। इससे यह साबित होता है कि गधी के दूध में गाय के दूध की तुलना में कम वसा होता है, जो हर लिहाज से बेहतर होता है।

 
विज्ञापन

6 of 7
क्लियोपैट्रा मिस्र पर शासन करने वाली अंतिम फराओ थीं - फोटो : Freepik
बताया जाता है कि क्लियोपैट्रा मिस्र पर शासन करने वाली अंतिम फराओ थीं। हालांकि, वह अफ्रीकी, कॉकेशियस या युनानी थीं, यह अभी तक रहस्य है। इस पर आज तक शोध जारी है। क्लियोपैट्रा की मौत सिर्फ 39 वर्ष की आयु में ही हो गई थी, लेकिन उसकी मौत कैसे हुई, यह भी आज तक रहस्य है। 

Optical Illusion: तस्वीर में फूलों के बीच छिपी है छिपकली, क्या आप 8 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं?

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रानी की मौत को लेकर किए जाते हैं कई दावे - फोटो : Freepik
कुछ लोगों का मानना है कि क्लियोपैट्रा ने सांप से डंक लगवाकर आत्महत्या कर ली थी, तो वहीं कुछ बताते हैं कि उसकी मौत मादक पदार्थ (जहर) के सेवन से हुई थी। इसके अलावा कुछ लोग यह भी मानते हैं कि सांप से कटवाकर उसकी हत्या कर दी गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें