अक्सर आपने देखा होगा कि घर में मौजूद लोहे के सामानों में जंग लग जाती है। रेलवे ट्रैक भी लोहे के बने होते हैं और ये ट्रैक भारी वजन के साथ-साथ बारिश, धूप और कई प्राकृतिक आपदाओं का सामना करते हैं, लेकिन क्या कभी आपके दिमाग ये सवाल आया है कि इतनी हवा, धूप और पानी लगने के बाद भी इनमें जंग क्यों नहीं लगती है। तो चलिए आज जानते हैं आखिर क्यों रेल की पटरी में जंग नहीं लगती है...
रेल की पटरियों पर जंग क्यों नहीं लगती, ये जानने के लिए सबस पहले ये जानना जरूरी है कि लोहे पर जंग क्यों और कैसे लगती है। लोहा एक मजबूत धातु होता है, लेकिन जब उस पर जंग लगती है तो वह किसी काम का नहीं होता। लोहा या लोहे से बना सामान ऑक्सीजन और नमी के संपर्क में आता है तो इनके साथ क्रिया करके कुछ अनचाहा कम्पाउंड बना लेता है और धीरे-धीरे खराब होने लगता है। साथ ही इसका रंग भी बदल जाता है। इसे लोहे पर जंग लगना कहते हैं।