नेपोलियन बोनापार्ट
- फोटो : Facebook/Napoleon Bonaparte
नेपोलियन ज्यादा धनी-मनी परिवार से तो नहीं थे, लेकिन वह पढ़ाई में काफी तेज थे, इसलिए उनके माता-पिता ने महज नौ साल की उम्र में ही उन्हें पढ़ाई के लिए फ्रांस भेज दिया। उनकी पढ़ाई अलग-अलग जगहों पर हुई और सितंबर 1785 में उन्हें ग्रेजुएट की डिग्री मिली। फिर बाद में वह फ्रांस की सेना में शामिल हो गए, जहां उन्हें तोपखाना रेजिमेंट में सेकेंड लेफ्टिनेंट की रैंक मिली थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि महज 24 वर्ष की उम्र में ही नेपोलियन को ब्रिगेडियर जनरल बना दिया गया था।