दुनिया में ऐसे कई अजीबो-गरीब रहस्य हैं, जिनपर से आजतक पर्दा नहीं उठ पाया है। इनमें से एक रहस्य है भूत-प्रेत या आत्माओं का होना। कुछ लोग भूत-प्रेत में विश्वास नहीं रखते हैं। वहीं कुछ लोग दावा करते हैं कि दुनिया में सच में भूत-प्रेत और आत्माएं होती हैं। सिर्फ यही नहीं, कुछ लोग तो ये भी दावा करते हैं कि दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं, जहां भूतों का वास है और लोग वहां जाने से डरते हैं।
सिर्फ दुनिया ही नहीं, भारत में भी ऐसी कई जगहें हैं जिन्हें भूतिया घोषित कर दिया गया है। आज हम आपको भारत के एक ऐसे ही भूतिया रेलवे स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाने से सिर्फ लोग ही नहीं बल्कि प्रशासन भी डरने लगा था, जिसके चलते इस रेलवे स्टेशन पर सालों तक ट्रेनें भी नहीं रुका करती थीं। आइये जानते हैं इस भूतिया रेलवे स्टेशन के बारे में...