Hannah Carroll Predictions: दुनिया के मशहूर भविष्यवक्ताओं में बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा भी शामिल हैं। भविष्यवाणियों के लिए मशहूर बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां (Baba Vanga Prediction) सच साबित हो चुकी हैं। बाबा वेंगा को बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस कहा जाता है। भविष्यवाणियों को लेकर उनकी हमेशा चर्चा की जाती है। अब बाबा वेंगा की तरह एक लड़की की भी भविष्यवाणियां सच साबित हो रही हैं।
इस लड़की का नाम हैना कैरोल (Hannah Carroll) है जिसे नए जमाने की बाबा वेंगा कहा जा रहा है। सिर्फ 19 साल की हैना कैरोल ने साल 2022 के लिए 28 बड़ी भविष्यवाणियां की थीं। इनमें से 10 भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। बाबा वेंगा ने सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियां की थीं जो सच साबित हुई हैं। आइए जानते हैं कि इस 19 साल की लड़की की कौन-कौन सी भविष्यवाणियां अब तक सच साबित हो चुकी हैं।