Israel: दुनियाभर में पुरानी चीजों को खोजने के लिए पुरातत्वविद खुदाई करते रहते हैं। बीते काफी समय से इजराइल में भी पुरानी चीजों की खोज की जा रही है। इस दौरान वहां पर पुरातत्वविदों ने एक हैरान करन वाली खोज की है। यह खुदाई इजराइल की राजधानी यरुशलम की जा रही है, जहां पर 1800 साल पुराने कंकाल मिले हैं। इन कंकालों के साथ ऐसा कुछ मिला है, जिसने लोगों को हैरत में डाल दिया है और कई सवाल भी खड़े किए हैं।
यरुशलम में खुदाई के दौरान मिले कंकाल लड़कियों के हैं। इन कंकाल में ज्वेलरी लिपटी हुई थीं। बताया जा रहा है कि 1800 साल पहले लड़कियों के शव को दफनाते समय गहनों से सजाया जाता था। पुरातत्व विभाग ने बताया है कि खुदाई के दौरान मिली चीजों पर रोमन लोगों के चंद्र भगवान लूना का निशान बनाया गया है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इन गहनों को लड़कियां पहनती थीं।