सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो दिल जीत लेते हैं जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। तो वहीं कुछ वीडियो देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। अब इसी कड़ी में एक वीडियो वायरल हो रहा है जो आपका दिल जीत लेगा।
इंटरनेट पर जानवरों की मस्ती के कई वीडियोज आपने देखें होंगे, लेकिन इन दिनों जो वीडियो सामने आया है, उसे देखकर उनकी दोस्ती के फैन हो जाएंगे। सोशल मीडिया पर एक बंदर और एक बकरी का शहतूत खाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो आपका दिल जीत लेगा।
इस वीडियो में नजर आ रहा है कि एक व्यक्ति जंगल में है और हाथ में शहतूत लेकर बकरी को बुला रहा है। इस आदमी की आवाजा सुनकर जंगल की ओर से बकरी दौड़ते हुए उसके पास आती है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि एक बंदर का बच्चा बकरी के गले से चिपककर लटका हुआ है।