गीजा के पिरामिड
- फोटो : Istock
पिरामिड के अंडरग्राउंड की दीवारों पर एक चित्र अंकित है, जिसमें ये स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कुछ व्यक्ति बल्ब जैसे आकार की किसी चीज को उठा रखे हैं। बल्ब का आविष्कार पिछली सदी में एडीसन ने किया था। क्या प्राचीन मिस्र के लोगों को बल्ब के विषय में जानकारी थी? इस राज से भी पर्दा नहीं उठ पाया है। ऐसे ना जाने कितने रहस्य गीजा के पिरामिड के भीतर दफन हैं, जो इस ओर इशारा करते हैं कि प्राचीन मिस्र के लोगों का संपर्क परग्रही जीवन के साथ था। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है ये आज भी कोई नहीं जानता।