फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Food Crisis: वैज्ञानिकों की चेतावनी, 2050 तक खत्म हो जाएगा भोजन, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

Mon, 25 Apr 2022 05:43 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
2050 तक खत्म हो जाएगा भोजन - फोटो : Pixabay
Food Shortage In The World: दुनियाभर में लगातार जनसंख्या बढ़ती जा रही है। अब तक पूरी दुनिया की आबादी सात अरब से ज्यादा हो चुकी है। लेकिन धरती पर सीमित अन्न की पैदावर होती है। अब इस बीच वैज्ञानिकों ने एक डराने वाली चेतावनी दी है। वैज्ञानिकों का दावा है कि 27 सालों में इंसानों के पास भोजन समाप्त हो जाएगा। वैज्ञानिकों ने एक टाइम फिक्स कर दिया है। उनका कहना है कि 24 अप्रैल 2022 से इंसान के पास सिर्फ 27 साल 251 दिन के लिए भोजन रहेगा। वैज्ञानिकों के मुतबाकि, साल 2050 की शुरुआत तक इंसानों के पास खाने के लिए कुछ भी नहीं रहेगा। इसके साथ ही उनका कहना है कि भोजन और पानी को लेकर अगला विश्वयुद्ध होगा। 

सोशियो बायोलॉजिस्ट एडवर्ड विल्सन का कहना है धरती जैसे दो ग्रहों की जरूरत है जो वर्तमान की जरूरतों को पूरा सकें। उन्होंने कहा कि लोगों को खाना उपलब्ध कराने के लिए धरती के पास सीमित क्षमता है। 
विज्ञापन

2 of 7
2050 तक खत्म हो जाएगा भोजन - फोटो : iStock
शाकाहारी बनने के लिए तैयार रहें लोग

एडवर्ड विल्सन ने कहा कि अगर हर कोई शाकाहारी बन जाता है, तो धरती के पास उतना अन्न होगा जिससे दुनिया के लोगों का पेट भर सके। उनका कहना है कि मीट प्राप्त करने के लिए ज्यादा भोजन की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि भविष्य में दुनिया की जनसंख्या बढ़ेगी। 
विज्ञापन

3 of 7
2050 तक खत्म हो जाएगा भोजन - फोटो : Pixabay

एडवर्ड विल्सन ने बताया कि साल 2050 तक दुनिया की आबादी करीब 10 अरब हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी को खाने के लिए 2017 की तुलना में 70 प्रतिशत अधिक अन्न चाहिए। धरती अधिकतम 10 अरब लोगों को भोजन उपलब्ध करा सकती है। 

4 of 7
2050 तक खत्म हो जाएगा भोजन - फोटो : Pixabay
विशेषज्ञों का कहना है कि जन्सख्या बढ़ने के साथ ही भोजन की खपत भी बढ़ रही  है। विशेषज्ञों ने इस समय के भोजन की खपत के दर से धरती की सीमा को लेकर रिसर्च किया है। आंकड़ों में बताया गया है कि जितना 8 हजार सालों में  भोजन पैदा हुआ है उससे अधिक भोजन की जरूरत 40 सालों में होगी। 
विज्ञापन

5 of 7
2050 तक खत्म हो जाएगा भोजन - फोटो : Pixabay

डॉ विल्सन का कहना है कि कोई ऐसी संभावना नहीं है कि हर कोई शाकाहारी हो जाएगा। उनका कहना है कि लोग हर दिन ज्यादा भोजन खा रहे हैं और बर्बाद कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर लोग मांस खाना बंद कर दें, तो दुनिया को आसानी से भोजन मिल सकता है। 
विज्ञापन

6 of 7
2050 तक खत्म हो जाएगा भोजन - फोटो : Pixabay
उनका कहना है कि मांस के लिए अधिक भोजन और शक्ति खर्च होती है। उदाहरण के लिए उन्होंने बताया कि मक्का की तुलना में मांस प्राप्त करने में 75 गुना ज्यादा शक्ति लगेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
2050 तक खत्म हो जाएगा भोजन - फोटो : Pixabay
अन्य वैज्ञानिकों ने भी एडवर्ड की चेतावनी से सहमति जताई है। प्रोफेसर जूलियन क्रिब ने कहा कि दुनियाभर में खाने के लिए यह बड़ा सकंट है। उनका कहना है इससे बाहर आने का हमारे पास कोई रास्ता नहीं है। उन्होंने भविष्य में खाना और पानी के लिए विश्वयुद्ध की भी संभावना जताई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें