फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के पांच सबसे पुराने शहर, कोई 5000 तो कोई 11 हजार साल है पुराना

Wed, 12 Feb 2020 10:49 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
एलेप्पो शहर - फोटो : Social media
दुनिया में ऐसे कई शहर हैं, जो हजारों साल पहले भी अस्तित्व में थे। यानी इन जगहों पर हजारों साल पहले भी लोग रहते थे और आज भी रहते हैं। आज हम आपको ऐसे ही दुनिया के उन पांच शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें से कोई पांच हजार साल पुराना तो कोई 11 हजार से भी ज्यादा पुराना है। ये शहर जितने पुराने हैं, उतने ही खूबसूरत भी हैं। यहां दुनियाभर से लोग घूमने के लिहाज से आते रहते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
जेरिको शहर - फोटो : Social media
फिलीस्तीन के जेरिको शहर को दुनिया के सबसे प्राचीन शहरों में से एक माना जाता है। एतिहासिक दस्तावेजों की मानें तो इस शहर में 11 हजार साल पहले भी लोग रहते थे। फिलहाल इस प्राचीन शहर के स्थान पर एक कस्बा है, जहां करीब 20 हजार लोग रहते हैं।  
विज्ञापन

3 of 6
बाइब्लोस शहर - फोटो : Social media
लेबनान का बाइब्लोस शहर भी प्राचीन शहरों में से एक है। माना जाता है कि यह शहर 7000 साल पुराना है। यहां 12वीं सदी में बने कई प्राचीन मंदिर और किले हैं, जिन्हें देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं। यह शहर लेबनान के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है।  

4 of 6
एलेप्पो शहर - फोटो : Social media
वैसे तो सीरिया आतंकी संगठन आईएसआईएस की वजह से दुनियाभर में ज्यादा चर्चित रहा, लेकिन यहां का एलेप्पो शहर दुनिया के सबसे प्राचीन शहरों में से एक होने की वजह से पहले से ही चर्चित है। यह शहर करीब 6300 साल पुराना बताया जाता है। यह शहर प्राचीन काल से ही एशिया और यूरोप के बीच व्यापार का एक महत्वपूर्ण केंद्र रहा है।  
विज्ञापन

5 of 6
दमिश्क शहर - फोटो : Social media
सीरिया के दमिश्क शहर का नाम भी दुनिया के सबसे प्राचीन शहरों में शामिल है। इतिहासकारों के मुताबिक, करीब 6300 साल पहले भी यह शहर अस्तित्व में था। यहां कई ऐसी जगहें हैं, जो पर्यटकों को लुभाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वाराणसी - फोटो : Social media
वाराणसी को तो आप जानते ही होंगे। इसे काशी और बनारस नाम से भी जाना जाता है। प्राचीन हिंदू ग्रंथों की मानें तो यह शहर लाखों साल पुराना है, लेकिन कई इतिहासकार इसे पांच हजार साल पुराना शहर बताते हैं। यह शहर भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है, जहां हर साल लाखों लोग दुनियाभर में यहां आते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें