सभी सुहाने सफर का आनंद लेना चाहते हैं। सड़क पर दौड़ती गाड़ी में बैठे लोगों को रोमांच का एहसास भी होता है। पहाड़, जगल और नदियों समेत कई प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलती है। प्रकृति की सुंदरता हमेशा के लिए आंखों में कैद हो जाती है। दुनिया में कई ऐसी सड़के हैं जो सुदरता के साथ ही बेहद खतरनाक हैं। जहां पर ड्राइविंग में हुई जरा सी चूक भी खतरनाक साबित हो सकती है। आज दुनिया के ऐसे ही खतरनाक रास्तों के बारे में बताते हैं जो बेहद खतरनाक हैं।
जोजी ला पास
भारत का जोजी ला पास हाइवे दुनिया की बेहद खतरनाक सड़कों में शामिल है। यह सड़क पहाड़ी पर बनी हुई है जो कश्मीर से लद्दाख के बीच रास्ते में है। इस सड़क पर धूल भरी तेज हवाएं चलती हैं जिसकी वजह से ड्राइव करना बेहद खतरनाक साबित होता है। बर्फबारी के दौरान इस रास्ते के बंद होने का खतरा भी रहता है। इस सड़क से लगातार लोगों का आना-जाना लगा रहता है, क्योंकि यह सड़क ही लद्दाख को बाकी जगहों से जोड़ती है। 3,528 ऊंची पहाड़ी पर बनी यह सड़क करीब 9 किलोमीटर लंबी है।