देश दुनिया में ऐसी कई खतरनाक जगहें हैं, जिनके बारे में सुनते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। अक्सर इन स्थानों पर कई पर्यटक रोमांचक अनुभव पाने के लिए घूमने जाते हैं। इसी सिलसिले में आज हम आपको दुनिया के पांच सबसे खतरनाक ब्रिज के बारे में बताने वाले हैं। इन ब्रिज को पार करने में लोगों की हालत खराब हो जाती है। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -
कैरिक ए रेडे रोप ब्रिज, यूके
कैरिक ए रेडे रोप ब्रिज का नाम दुनिया के सबसे खतरनाक ब्रिज में शुमार होता है। इस ब्रिज की लंबाई करीब 20 मीटर है और ये नीचे चट्टानों से करीब 30 मीटर की ऊंचाई पर है। इस ब्रिज के रोमांच का आनंद लेने के लिए देश दुनिया से कई पर्यटक यहां पर आते हैं। गौरतलब बात है कि पिछले कुछ सालों में इस जगह पर घूमने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है।