फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी छोड़ यूट्यूब से लिया आइडिया, छत पर केसर की खेती कर कमा रहे लाखों रुपये

Sat, 13 Feb 2021 10:12 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
केसर की खेती - फोटो : सोशल मीडिया
हरियाणा के हिसार में रहने वाले दो युवा किसानों ने अपने घर की छत पर केसर की खेती कर लोगों को आश्चर्य में डाल दिया है। क्योंकि अभी तक हमारे देश में केसर की खेती जम्मू-कश्मीर में ही की जाती थी। लेकिन इन किसानों ने एक अनोखी विधि से केसर उगा कर लगभग 6 से 9 लाख रुपये का मुनाफा कमाकर सभी को हैरत में डाल दिया है।
विज्ञापन

2 of 6
केसर की खेती - फोटो : सोशल मीडिया
लॉकडाउन के दौरान इन किसानों ने ऐयरोफोनिक पद्धति का इस्तेमाल कर ये करिश्मा दिखाया है। बता दें कि अभी तक इस पद्धति का उपयोग ईरान, स्पेन, चीन में केसर की फसल तैयार करने के लिए की जाती थी। वहीं हमारे देश भारत में सबसे अधिक केसर की खेती जम्मू में की जाती है और इसका सप्लाई देश ही नहीं विदेश में भी होती है। लेकिन इन किसानों के द्वारा किए गए अनोखे काम ने ये साबित कर दिया है कि मेहनत, निष्ठा, लग्न से कोई भी कार्य करें, तो बड़े से बड़ा काम आसान हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
केसर की खेती - फोटो : सोशल मीडिया
नवीन और प्रवीण नामक ये दोनों सगे किसान भाई केसर की खेती के लिए सभी जानकारी गूगल और यूट्यूब के माध्यम से ली। इसके बाद ये दोनों केसर के बीज 250 प्रति किलो के हिसाब से ये दोनों जम्मू से लाए। लॉकडाउन में ट्रायल के तौर पर अपने आजाद नगर स्थित घर में 15 गुणा 15 साइज के कमरे की छत पर केसर की खेती की शुरुआत की और इस प्रोजेक्ट को अगस्त से नवंबर 2020 तक पूरा कर लिया।

4 of 6
केसर की खेती - फोटो : सोशल मीडिया
ट्रायल के दौरान नवीन और प्रवीण ने 100 किलो से भी अधिक केसर की खेती की, जिसमें से करीब डेढ़ किलो केसर की पैदावार हुई। पहली बार केसर की खेती से इन किसानों को 6 से 9 लाख रुपये का फायदा हुआ। इन दोनों भाइयों का कहना है कि ये प्रोजेक्ट लगाकर हरियाणा का किसान अपनी आय दोगुनी कर सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
केसर की खेती - फोटो : सोशल मीडिया
नए प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए 7 से 10 लाख रुपये की लागत आएगी, जिसमें कई तरह की मशीनें लगाई जाती हैं। ये प्रोजेक्ट किसान अपने घर में लगाकर एक साल में 10 से 20 लाख रुपये का मुनाफा कमा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
केसर की खेती - फोटो : सोशल मीडिया
नवीन और प्रवीण की हरियाणा सरकार से मांग है कि केसर की खेती के लिए किसानों को सब्सिडी दी जाए, जिससे किसान आर्थिक रूप से मजबूत हो। इतना ही नहीं यदि किसी किसान को अगर इस व्यवसाय से संबंधित कोई जानकारी चाहिए, तो ये दोनों भाई मदद करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें