फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति सुजुकी डिजायर के VXi वेरिएंट में मिला नया म्यूजिक सिस्टम, जानें खूबियां

Sat, 13 Feb 2021 09:18 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Maruti Suzuki Dzire - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Dzire भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-4-मीटर सेडान कार है। मारुति ने अपनी इस लोकप्रिय कार को लगभग एक साल मिड-लाइफ अपडेट दिया था, जिसने इस कार को अपनी नंबर वन पोजिशन को बनाए रखने में मदद किया। अब देश की सबसे बड़ी कार निर्माता Maruti Suzuki ने अपनी इस बेस्ट सेलिंग कार के लिए एक और अपडेट पेश किया है, लेकिन यह सिर्फ मिड-लेवल VXi ट्रिम तक ही सीमित है। 
विज्ञापन

2 of 6
Maruti Suzuki Dzire - फोटो : Maruti Suzuki
VXi ट्रिम को टचस्क्रीन सेटअप के बिना ब्लूटूथ-इनेबल्ड संगीत प्रणाली के साथ पेश किया गया था। हालांकि, आज के जमाने में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम एक जरूरत सी बन गई है। यह सिर्फ डिजायर के हाई-एंड वेरिएंट में मिलता है, एंट्री-लेवल ट्रिम्स में यही फीचर नहीं मिलता है। 
विज्ञापन

3 of 6
Maruti Suzuki Dzire - फोटो : Maruti Suzuki
हालांकि, Maruti Suzuki ने Dzire VXi के लिए पूरी तरह से नया इंफोटेनमेंट सिस्टम पेश किया है। इस सेडान कार के VXi ट्रिम में अब एक नई इंफोटेनमेंट यूनिट मिलती है जिसे दरअसल Ertiga से लिया गया है। नए सिस्टम में पिछली सिस्टम में मिलने वाले सभी बटन को हटा दिया गया है, जिससे यह ज्यादा सुंदर दिखने लगी है। 

4 of 6
Maruti Suzuki Dzire - फोटो : For Reference Only
VXi ट्रिम में कई और फीचर्स भी मिलते हैं। जिसमें एक मैनुअल एसी, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल, इलेक्ट्रिकल विंग मिरर, पावर स्टीयरिंग व्हील, पावर विंडो और भी बहुत कुछ शामिल हैं। सुरक्षा के लिहाज से इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, सेंट्रल लॉकिंग, सीट बेल्ट वार्निंग, रियर पार्किंग सेंसर और इंजन इमोबिलाइजर दिया गया है। 
विज्ञापन

5 of 6
Maruti Suzuki Dzire - फोटो : For Reference Only
वहीं दूसरी तरफ, रेंज की टॉप ट्रिम में मारुति सुजुकी के स्मार्टप्ले स्टूडियो का लेटेस्ट वर्जन मिलता है, जिसमें एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी, एक रंगीन टीएफटी मल्टी-इंफो डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, हिल-होल्ड फंक्शन के साथ ईएसपी (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम) मिलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Maruti Suzuki Dzire - फोटो : For Reference Only
इस कार में 1.2-लीटर ड्यूलजेट पेट्रोल इंजन मिलता है, जो आइडल स्टार्ट-स्टॉप फंक्शन के साथ आता है। यह इंजन 90 PS का पावर और 113 Nm का पीक टॉर्क मिलता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या एजीएस गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। मारुति सुजुकी डिजायर की शुरुआती कीमत 5.94 लाख रुपये है, जबकि टॉप-एंड ट्रिम के लिए 8.90 लाख रुपये है। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम की हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें