बीती रात दुनिया भर में फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पूरी तरह से ठप पड़ गए थे। इस कारण यूजर्स को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। विश्व भर में करोड़ों लोगों के फोन में ये तीनों ही बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स नहीं चल रहे थे। इस शटडाउन को लेकर फेसबुक ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक बयान जारी करते हुए कहा कि हम इस तकनीकी समस्या के लिए क्षमा मांगते हैं। इसको लेकर हम काम कर रहे हैं। जल्द ही इस तकनीकी समस्या का हल ढूंढ लिया जाएगा। इस बीच ट्विटर पर कई मजेदार मीम्स तेजी से वायरल होने लगे। फेसबुक पर आए इस टेक्निकल इश्यू को लेकर बड़ी संख्या में मीम्स और जोक्स की बरसात ट्विटर पर होने लगी। इस बीच फेसबुक, ट्विटर पर काफी तेजी से ट्रेंड कर रहा था। कई यूजर्स एक दूसरे के साथ इन मजाकिया मीम्स को साझा कर रहे थे। इसी सिलसिले में आइए देखते हैं इन मजेदार मीम्स को -