फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गधी के दूध से बना साबुन इस्तेमाल किया क्या?, फेस्टिवल में फायदे जानकर लोग हैरान

Wed, 16 Jan 2019 08:13 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : Social Media
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से पिछले दिनों चंडीगढ़ में 6वां वुमन ऑफ इंडियन ऑरगेनिक फेस्टिवल आयोजित किया गया। केमिकल फ्री ऑर्गेनिक फूड प्रोडक्ट्स जैसे सब्जियां, फ्रूट, ड्रायफ्रूट्स को पसंद करने वाले लोगों के लिए यह ऑर्गेनिक फेस्टिवल लगाया गया था।  
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : Social Media
इस ऑरगेनिक फेस्टिवल में गधी और उसके दूध से बना उत्पाद काफी चर्चा में रहा। फेस्टिवल में गधी के दूध से बना साबुन हाथों हाथ लिया गया। इस फेस्टिवल में दो स्टार्टअप रिषभ यश तोमर और पूजा कौल गधी के दूध से बना साबुन लेकर आए थे।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : Social Media
रिषभ का दावा है कि मिस्र की रानी क्लियोपैट्रा गधी के दूध से नहाती थीं। यही उनकी सुंदरता का राज था। एक साबुन की कीमत 500 रुपए है। वे कहते हैं कि इस साबुन के लगाने से 2-3 हफ्ते में स्किन ग्लो करने लगती है और इसके लगातार इस्तेमाल से चेहरे की झुर्रियां भी खत्म हो जाती हैं। रिषभ दिल्ली में साबुन का प्रोडक्शन कर रहे हैं।
 

 

4 of 7
पूजा कौल - फोटो : ANI
ऑर्गेनिको की फाउंडर पूजा कौल ने बताया कि यह प्राकृतिक साबुन 5 तरीके के तेल और गधी के दूध से बना है। हम गधी के मालिकों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं जिससे इस साबुन का उत्पादन किया जा सके। कौल ने बताया कि गधी के मालिकों की आय में भी इस उत्पाद की वजह से बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : Social Media
जानकारों का कहना है कि इस साबुन को लेकर हुई रिसर्च के परिणाम बेहद चौंकाने वाले हैं। साबुन पर शोध कर रहे जानकारों का मत है कि गधी के दूध में कुछ ऐसे तत्व पाए गए हैं जो त्वचा को बच्चों की स्किन जैसा स्मूथ बनाते हैं। साथ ही गधी के दूध की एक अच्छी बात ये भी है कि इससे स्किन पर कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता। 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : Social Media
रिषभ कहते हैं कि उन्हें लगा कि क्यों न गधी के दूध से साबुन बनाकर लोगों तक इसका फायदा पहुंचाया जाए। इस काम की शुरुआत महाराष्ट्र के शोलापुर से की। सबसे बड़ी चुनौती दूध एकत्र करने की थी। आंध्रप्रदेश में यह दूध 2 हजार रुपए लीटर बेचा जाता है। इसके बाद शोलापुर की एक कम्युनिटी को इस दूध के महत्व के बारे में बताया और उन्हें दूध प्रोड्यूस करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : Social Media
इसके पीछे उद्देश्य था कि शोलापुर के लोगों को इस काम के जरिए रोजगार मिले। साबुन को बनाने के लिए दिल्ली में एक प्रोडक्शन यूनिट शुरू किया। यह साबुन ऑनलाइन ई-पोर्टल पर भी उपलब्ध है। बता दें कि वुमन ऑफ इंडियन ऑरगेनिक फेस्टिवल में और भी कई तरह के नॉनवेज फूड प्रोडक्ट और जंक फूड के विकल्प के तौर पर कई उत्पादों के बारे में बताया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें