भारत समेत पूरी दुनिया में गुरुवार को धूमधाम से दिवाली मनाई जा रही है। लोगों को इस रोशनी के त्योहार का बेसब्री से इंतजार रहता है। काफी पहले से ही लोग घर की सफाई और दिवाली की शॉपिंग समेत सभी तमाम तैयारियां शुरू कर देते हैं। इस दिन लोग घर में खुशहाली के लिए मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत में कुछ ऐसी जगहें हैं जहां पर दिवाली नहीं मानई जाती हैं। आईए जानते हैं उन जगहों के बारे में...
भारत में इन जगहों पर लोग न मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करते हैं और न ही पटाखे जलाते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि यहां पर लोग दीये भी नहीं जलाते हैं। भारत के दक्षिणी राज्य केरल में दिवाली का त्योहरा नहीं मनाया जाता है। केरल के लोग दिवाली के अलावा सभी त्योहार धूमधाम से मनाते हैं, लेकिन दिवाली पर कुछ नहीं करते हैं। केरल में दिवाली सिर्फ कोच्चि में ही मनाई जाती है।