फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahindra XUV700: महिंद्रा की नई एसयूवी का जादू सिर चढ़ा, बुकिंग 70 हजार के पार, दिवाली से पहले 700 कारों की हुई डिलीवरी

Thu, 04 Nov 2021 02:18 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mahindra XUV700 एसयूवी को खरीदारों की काफी शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। Mahindra XUV700 ने इस त्योहारी सीजन में अब तक 70,000 की भारी बुकिंग हासिल कर ली है।
विज्ञापन
1 of 5
Mahindra XUV700 at showroom - फोटो : Mahindra
Mahindra XUV700 एसयूवी को खरीदारों की काफी शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। Mahindra XUV700 ने इस त्योहारी सीजन में अब तक 70,000 की भारी बुकिंग हासिल कर ली है। जिससे यह भारत में हाल ही में लॉन्च की गई कारों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कारों में से एक बन गई है। Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) ने अपने ग्राहकों को नई फ्लैगशिप एसयूवी की डिलीवरी पहले ही शुरू कर दी है। कार निर्माता के मुताबिक दिवाली से पहले कम से कम 700 XUV700 एसयूवी की डिलीवरी हो चुकी है।

महिंद्रा ने त्योहारी सीजन से ठीक पहले अक्तूबर में अपनी नई फ्लैगशिप एक्सयूवी700 एसयूवी के लिए बुकिंग शुरू कर दी थी। महिंद्रा एक्सयूवी700 की ऐसी मांग रही है कि 7 अक्तूबर को बुकिंग प्रक्रिया शुरू होने के एक घंटे के भीतर बुकिंग के पहले बैच के 25,000 यूनिट्स बुक किए जा चुके थे। 25,000 के दूसरे बैच की बुकिंग अगले ही दिन दो घंटे के भीतर पूरी हो गई थी। 
विज्ञापन

2 of 5
Mahindra XUV700 - फोटो : Mahindra
जल्द शुरू होगी डीजल वेरिएंट की डिलीवरी
Mahindra फिलहाल पेट्रोल वेरिएंट की डिलीवरी कर रही है, जिसकी शुरुआत 30 अक्तूबर से हुई थी। XUV700 एसयूवी के डीजल वेरिएंट की डिलीवरी नवंबर के आखिरी हफ्ते से की जाएगी। 

बढ़ गई कीमत
महिंद्रा ने XUV700 को इंट्रोडक्ट्री कीमत पर लॉन्च किया था जो मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ MX 5-सीटर के लिए 11.99 लाख रुपये (एक्स शोरूम) से शुरू हुई थी। एसयूवी के पहले बैच की बुकिंग के बाद इंट्रोडक्ट्री कीमत को संशोधित किया गया था। XUV700 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत अब 12.49 लाख रुपये है।
 
विज्ञापन

3 of 5
Mahindra XUV700 - फोटो : Mahindra
वेरिएंट्स, इंजन और पावर
Mahindra XUV700 को चार वेरिएंट्स - MX, AX3, AX5 और AX7 में उपलब्ध कराया जा रहा है। एसयूवी को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों में उपलब्ध कराया गया है। जिसमें 5-सीटर और 7-सीटर लेआउट के साथ-साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉरक्स का विकल्प भी है। महिंद्रा XUV700 एसयूवी को दो इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। जिसमें एक 2.0-लीटर mStallion टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और एक 2.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन शामिल है। पेट्रोल इंजन 200 hp का पावर और 380 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि डीजल इंजनमें दो अलग-अलग ट्यूनिंग सेट अप हैं जिनमें से एक 1155 hp का पावर और 360 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, जबकि दूसरा 185 hp का पावर और लगभग 420 Nm टॉर्क की पेशकश करता है। 

4 of 5
Mahindra XUV700 - फोटो : Mahindra
फीचर्स
XUV700 में कई हाई-एंड के साथ-साथ सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स के साथ काफी लोडेड केबिन मिलता है। इसमें 3डी साउंड के साथ 12-स्पीकर सोनी ऑडियो सिस्टम, सेगमेंट में सबसे बड़ा सनरूफ, बड़ी 10.25-इंच टचस्क्रीन और मेमोरी फंक्शन के साथ इलेक्ट्रॉनिक रूप से एडजस्टेबल ड्राइवर सीट मिलती है। इंफोटेनमेंट सिस्टम को एलेक्सा वॉयस इंटीग्रेशन सपोर्ट मिलता है। XUV700 में ऑल-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mahindra XUV700 - फोटो : Mahindra
मुकाबला
XUV700 एसयूवी 5-सीटर और 7-सीटर दोनों मॉडल्स 5-सीटर सेगमेंट में Hyundai Creta, Kia Seltos, Tata Harrier जैसी एसयूवी और Hyundai Alcazar, Tata Safari और MG Hector Plus जैसी तीन-पंक्ति वाली 7-सीटर एसयूवी को टक्कर देगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें