दुनिया में कई लोगों की मौत आज भी रहस्य बनी हुई है। इन मौतों का राज आज तक नहीं खुल पाया है। इन्हीं में डीजल इंजन बनाने वाले रुडोल्फ डीजल की मौत भी शामिल है। डीजल इंजन से क्रांति लाने वाले रुडोल्फ की मौत कैसे हुई यह आज भी राज है। रहस्यपूर्ण तरीके से हुई रुडोल्फ डीजल की मौत स्वाभाविक थी, आत्महत्या थी या उनकी हत्या की गई थी यह गुत्थी आज तक नहीं सुलझाई जा सकी है।
रुडोल्फ डीजल बेल्जियम से हार्विक (इंग्लैंड) जा रहे थे, लेकिन वह ड्रेसडेन नाम के जहाज से अचानक लापता हो गए थे। उनके गायब होने करीब 11 दिन बाद अरब सागर में एक शव उतराता मिला था। जब इस शव की जांच की गई, तो पता चला कि यह डीजन इंजन के आविष्कार करने वाले महान रुडोल्फ डीजल का है। रुडोल्फ 29 सितंबर को गायब हुए थे और उनका शव 10 अक्टूबर को बरामद किया गया था।