फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुंगी पहनकर जब रेस्तरां में घुसने लगा युवक तो होटल के स्टाफ ने किया कुछ ऐसा

Sat, 20 Jul 2019 12:25 PM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक फोटो
आपने कई ऐसी खबरे सुनीं होंगी, जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाते होंगे। ऐसी ही एक घटना करेल की है, जहां एक युवक को लुंगी पहनने पर रेस्तरां में घुसने से मना कर दिया गया। यह पूरी घटना केरल के कोझिकोड के एक होटल ली व्वीन की है। व्यक्ति की पहचान करीम चेलेमबरा के रूप में हुई है। युवक ने बताया कि वो शनिवार की रात होटल की छत पर बने रेस्तरां में अपने दोस्तों के साथ खाना खाने गया था, लेकिन जब वह अंदर जाने लगा तो होटल के स्टाफ कर्मचारी ने युवक को बाहर ही रोक लिया। क्योंकि शख्स ने लुंगी पहन रखी थी। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : सांकेतिक चित्र
जब करीम ने इस बात का विरोध किया तो कर्मचारियों ने युवक को बताया कि रेस्तरां में लुंगी पहनकर जाने की अनुमति नहीं है। इस बात पर युवक ने कर्मचारियों से पूछा कि ऐसा कहां लिखा है कि लुंगी पहनकर रेस्तरां नहीं जा सकते। इस बात पर कर्मचारियों ने लिखित में जवाब दिखाया। करीम ने घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक फोटो
इस बात को लेकर करीम ने पुलिस से कहा कि अब ये भी हमें पूछना पड़ेगा कि हम क्या पहनकर जाएं या नहीं। करीम ने घटना के खिलाफ होटल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। करीम के साथ इस मामले पर कई लोग सामने आए। होटल के अधिकारियों ने बताया कि यहां लुंगी पहनकर आना मना है। क्योंकि यहां सारे फैमिली वाले लोग आते हैं। 

4 of 5
प्रतीकात्मक फोटो
होटल के कर्मचारियों ने ये भी बताया कि करीम नशे में था और जब हमने उसे नियम के बारे में बताया तो स्टाफ के साथ बदसलूकी करने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक फोटो
कर्मचारियों ने ये भी बताया कि इस होटल के अलावा उनके दो बार भी हैं, लेकिन वहां ऐसा कोई नियम नहीं है। यहां इसलिए ऐसा नियम है क्योंकि लोग परिवार के साथ आते हैं। होटल के प्रबंधन ने बाद में कहा कि ये सारी मामला सीसीटीफुटेज में कैद है। आप चाहें तो उसमें देख सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें