आपने कई ऐसी खबरे सुनीं होंगी, जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाते होंगे। ऐसी ही एक घटना करेल की है, जहां एक युवक को लुंगी पहनने पर रेस्तरां में घुसने से मना कर दिया गया। यह पूरी घटना केरल के कोझिकोड के एक होटल ली व्वीन की है। व्यक्ति की पहचान करीम चेलेमबरा के रूप में हुई है। युवक ने बताया कि वो शनिवार की रात होटल की छत पर बने रेस्तरां में अपने दोस्तों के साथ खाना खाने गया था, लेकिन जब वह अंदर जाने लगा तो होटल के स्टाफ कर्मचारी ने युवक को बाहर ही रोक लिया। क्योंकि शख्स ने लुंगी पहन रखी थी।