मैक्सिको का खतरनाक सुरंग
- फोटो : BBC
कैसी है ये सुरंग?
ये सुरंग बीते लगभग 1700 सालों से बंद थी और साल 2009 में इसकी तलाश शुरू की गई। रोबोट्स की मदद से ये पता चला कि पाइपनुमा संरचना के दूसरे मुहाने पर एक खुली जगह थी। और तियोथिहुआकेन वालों की बनाई इस सुरंग में तीन कमरे हैं। सुरंग के मुख्य द्वार से अंत तक इसकी लंबाई 103 मीटर है जो कि 14 मीटर की गहराई से शुरू होकर 18 मीटर की गहराई तक जाती है।
विशेषज्ञों के मुताबिक, तियोथिहुआकेन में रहने वाले लोगों ने इस सुरंग का इस्तेमाल किया, लेकिन फिर इसे बंद कर दिया गया। हालांकि, ऐसा किए जाने के पीछे का कारण अब तक सामने नहीं आया है। लेकिन ये पता चला है कि ये लोग इस सुरंग में कुछ बार वापस घुसे, लेकिन बाद में इसे फिर से बंद कर दिया गया। गोमेज कहती हैं, "हमने इस सुरंग की तलाश में बड़ी सावधानी से 8 साल लगाए हैं, हजारों टन मिट्टी और पत्थरों को ब्रश और सुइयों की मदद से हटाया गया।"