फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी अजीबोगरीब और खतरनाक जगहों पर भी रहते हैं लोग, जानकर नहीं होगा यकीन!

Tue, 24 Dec 2019 07:31 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
रॉसानोऊ मॉनेस्ट्री - फोटो : Social media
दुनिया में ऐसी कई अजीबोगरीब जगहें हैं, जहां रहना तो दूर, इंसान का जाना भी बेहद मुश्किल होता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही अजीबोगरीब जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में जानकर आपको ये विश्वास हो जाएगा कि चाहे कितनी भी खतरनाक जगह क्यों न हो, इंसान किसी भी जगह को अपना निवास स्थान बना सकता है। 
विज्ञापन

2 of 6
सीलैंड - फोटो : Social media
समुद्र में जिस जगह पर ये घर बना है, उस पर किसी भी देश का अधिकार नहीं है। ये जगह रहने के लिए बेहद ही अजीब है। कुछ लोगों ने इसे दुनिया के सबसे छोटे राज्य का दर्जा भी दिया था। सीलैंड पर बना ये सीफोर्ट ग्रेट ब्रिटेन आईलैंड से 13 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। पहले सीलैंड का अपना पासपोर्ट और मुद्रा थी। 
विज्ञापन

3 of 6
कप्पादोकिया, तुर्की - फोटो : Social media
तुर्की के प्राचीन अनाटोलिया प्रांत में मौजूद ये खूबसूरत जगह इंसानों के सबसे पुराने ठिकानों में से एक मानी जाती है। कप्पादोकिया को देखकर पता चलता है कि मानव विकास किस क्रम में आगे बढ़ा। यहां मौजूद ईसा पूर्व छठवीं सदी के रिकॉर्ड ये बताते हैं कि ये पारसी साम्राज्य का सबसे पुराना प्रांत रहा है। ये जगह यूनेस्को की विश्व धरोहरों में शामिल है। 

4 of 6
पोन्टे वेकियो, इटली - फोटो : Social media
ये इटली के फिरेन्डे शहर के यादगार पुलों में से एक है, जिसे पोन्टे वेकियो यानी पुराने ब्रिज (ओल्ड ब्रिज) के नाम से जाना जाता है। ये पुल आर्नो नदी पर बना है। इस पुल का निर्माण सन् 1345 में उस वक्त हुआ था, जब नदी को पैदल पार करने के लिए बने दो पुल बाढ़ में नष्ट हो गए थे। कुछ समय बाद इस पुल पर मकान और दुकानें बन गईं, जो समय के साथ बढ़ती जा रही हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
अल हजराह, यमन - फोटो : Social media
यमन के हराज पहाड़ों पर सबसे ऊंचाई पर बसा ये दीवारों का शहर है, जिसे अल हजराह के नाम से जाना जाता है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसे 12वीं सदी का माना जाता है। दीवार जैसे दिखने वाले इन कई मंजिला मकानों का समय-समय पर पुर्ननिर्माण होता रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रॉसानोऊ मॉनेस्ट्री, ग्रीस - फोटो : Social media
ग्रीस के थेसले इलाके में खंभेनुमा खड़ी पहाड़ी पर मौजूद है ये रॉसानोऊ मॉनेस्ट्री (मठ)। सन् 1545 में इसका दोबारा निर्माण कराया गया। इसे दो भाइयों मैक्सिमोस और लोआस्फ ने मिलकर बनाया था। इसमें चर्च, गेस्ट क्वार्टर, रिसेप्शन हॉल और डिस्प्ले हॉल समेत रहने की भी व्यवस्था है। सन् 1800 में लकड़ी का पुल बनने के बाद से यहां पहुंचना आसान हो गया है। रॉसानोऊ मठ साल 1988 से ननों के एक छोटे से समूह के रहने का ठिकाना बन चुका है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें