दरअसल, यह वीडियो सांप और नेवले की लड़ाई का है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि नेवले और सांप के बीच खतरनाक लड़ाई हो रही है। इसके बीच कुछ ऐसा होता है कि लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं और लोगों की धड़कने तेज हो जाती हैं।
वीडियो की शुरुआत में किंग कोबरा गुस्से में नेवले से लड़ते हुए दिख रहा है, लेकिन अगले पल ही वह मासूम बच्चे के पालने पर चढ़ता हुआ दिखता है। यह देखकर वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए। वीडियो में आप भी खुद सकते हैं कि आखिर आगे क्या होता है?
Ajab-Gajab: बूढ़े नहीं होना चाहते हैं ये लोग, उठाने जा रहे हैं चौंकाने वाला कदम
रोंगटे खड़े करने वाले वीडियो में आप देख सकते हैं कि खेत में नेवला और कोबरा सांप के बीच लड़ाई चल रही है और अगले ही पल नेवले के हटते ही गुस्से से लाल सांप बच्चे के पालने पर चढ़ जाता है। वीडियो में खौफनाक नजारा देखकर हर किसी के होश उड़ गए हैं। वहां मौजूद एक शख्स इस नजारे का वीडियो बना रहा है।
Interesting Facts: आखिर बीयर में डालते ही क्यों नाचते लगते हैं मूंगफली के दाने? जानिए इसके पीछे का विज्ञान
वीडियो में फन फैलाया खतरनाक सांप देख जा सकता है। हालांकि यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर प्रशांत नाम के एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है।
Adipurush: भारत या नेपाल, कहां है माता सीता की जन्मस्थली?
इस वायरल वीडियो को अब तक 23 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में बताया गया है कि, एनसीसी कैंप के दौरान खतरनाक किंग कोबरा सांप को टेंट से दूर रखने के लिए एक तकनीक बताई गई थी। इसके तहत टेंट के चारों तरफ नाली खोदनी होती है, जो एक फीट चौड़ी और एक फीट गहरी होनी चाहिए। ऐसा करने से सांप नहीं आ पाएंगे। लेकिन जिनका घर खेत में मौजूद है उन्हें खास सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि बारिश के मौसम में सांप सूखी जगह की तलाश में रहते हैं।