चीन का जादुई दर्पण: चीन में कई दुर्लभ और रहस्यमयी चीजें हैं, जो सालों से शोधकर्ताओं को हैरान करती आ रही हैं। इनमें एक चीन की कलाकृती भी शामिल है। यह एक कांस्य का दर्पण है, जिसे पॉलिश किया गया है। इस पीछे के भाग पर एक पैटर्न बनाया गया है, जिसे चीन में t’ou kuang ching कहते हैं। अंग्रेजी में इसे लाइट ट्रांसमिटिंग मिरर या मैजिकल मिरर के नाम से जाना जाता है। इन दर्पणों के पीछे का विज्ञान किसी चमत्कार से कम नहीं है। आज हम आपको इनके रहस्यों के बारे में बताएंगे।
कैसा दिखता है यह दर्पण?
चीन के जादुई दर्पण की बनावट बेहद अद्भुत है। यह दर्पण कांसे के बने होते हैं। इनके आगे का भाग पॉलिशदार होता है, तो वहीं पीछे का हिस्सा कांसे से बना डिजाइन होता है। पॉलिश सतह पर सामान्य नजर आती है। इसका नियमित दर्पण के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।