Mystery of Antarctica Blood Falls: धरती के कई रहस्यों से वैज्ञानिकों ने पर्दा उठा दिया है, तो अभी कुछ रहस्यों के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं। अब वैज्ञानिकों ने एक और रहस्य का खुलासा कर दिया है। दरअसल, अंटार्कटिका (Antarctica) में ग्लेशियर से खून का झरना बह रहा है। पूर्वी अंटार्कटिका के विक्टोरिया लैंड (Victoria Land) पर टेलर ग्लेशियर मौजूद है, जहां पर खोजकर्ता और वैज्ञानिक खून का झरना बहता देख हैरान थे।
दशकों से बह रहा है खून का झरना
बताया जाता है कि टेलर ग्लेशियर से खून का झरना दशकों से ऐसे ही बह रहा है। इस खून के झरने को देखकर विशेषज्ञ परेशान थे। इसके साथ ही आशंका जताई जा रही थी कि इसके नीचे दूसरी दुनिया के जीव हो सकते हैं। हालांकि अब वैज्ञानिकों ने ग्लेशियर से खून का झरना बहने की वजह का पता लगा लिया है। आइए जानते हैं कि वैज्ञानिकों का क्या कहना है?