फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab-Gajab: मछली के पेट से निकला करोड़ों का खजाना, अजीब पत्थर देखकर वैज्ञानिक हैरान, जानिए क्या है यह चीज

Thu, 06 Jul 2023 01:27 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Ambergris Found In Dead Whale - फोटो : iStock
Ajab-Gajab: स्पेन के कैनरी द्वीप ला पाल्मा में समुद्र किनारे बीते महीने मरी हुई एक व्हेल मछली मिली थी। संभावना जताई गई है कि इस मछली की 44 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है। अब आपके मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर व्हेल मछली में ऐसा क्या है कि इसकी करोड़ों में कीमत है? वैज्ञानिकों को ला पाल्मा में समुद्र किनारे मिली मृत व्हेल मछली की पेट से एक खजाना मिला है, जो करोड़ों का है।

वैज्ञानिको ने व्हेल मछली की अंतड़ियों में से छिपा खजाना निकाला है। लास पाल्मास विश्वविद्यालय में पशु स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा संस्थान के प्रमुख एंटोनियो फर्नांडीज रोड्रिग्ज ने व्हेल की मौत की वजह का पता लगाने के लिए शव का परीक्षण किया था। जांच में पता चला कि व्हेल की मौत पाचन समस्या की वजह से हुई है। उन्होंने परीक्षण के दौरान पाया कि मछली के पेट में कुछ कठोर चीज फंसी हुई थी, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई थी। 
विज्ञापन

2 of 6
Ambergris Found In Dead Whale - फोटो : iStock
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लास पाल्मास विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक रोड्रिग्ज का कहना है कि व्हेल मछली की पेट से करीब 9.5 किलोग्राम वजन का एक पत्थर निकाला था। उन्होंने बताया कि किसी को यह अंदाजा नहीं था कि उनकी हाथ में जो पत्थर था वो एक एम्बरग्रीस था। 
 
विज्ञापन

3 of 6
Ambergris Found In Dead Whale - फोटो : iStock
एक अनुमान के मुताबिक, व्हेल की पेट से मिले एम्बरग्रीस की कीमत 5.4 मिलियन डॉलर ( 44 करोड़ रुपए) से अधिक हो सकती है। संस्थान की तरफ से ऐसे ग्राहक की खोज हो रही है, जो इस एम्बरग्रीस को खरीद सके। इसके पैसे का 2021 में ला पाल्मा पर फटे ज्वालामुखी के पीड़ितों की मदद के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। 
 

4 of 6
Ambergris Found In Dead Whale - फोटो : iStock
जानिए क्या होता है एम्बरग्रीस

आमतौर पर व्हेल की उल्टी को एम्बरग्रीस कहा जाता है। पुराने फ्रांसीसी शब्दों ‘एम्बर’ और ‘ग्रिस’ से एम्बरग्रीस को लिया गया है। इसका अनुवाद ग्रे एम्बर होता है। इस ठोस मोमी पदार्थ को व्हेल उल्टी के रूप में पैदा करती है। अक्सर मछुआरों को समुद्र में तैरते हुए यह मिल जाता है। 

Ajab-Gajab: बलि चढ़ाने पर मरे हुए बकरे ने लिया बदला, भागना पड़ा अस्पताल और फिर...
विज्ञापन

5 of 6
Ambergris Found In Dead Whale - फोटो : iStock
आमतौर पर व्हेल मछली बड़ी मात्रा में स्क्विड और कटलफिश खाती है और जीवित रहती है। लेकिन इसका ज्यादातर भाग नहीं पचता है और उल्टी के रूप में बाहर निकल जाता है। इसका कुछ भाग पाचन तंत्र में रह जाता है और सालों तक आपस में जुड़कर एम्बरग्रीस बन जाता है। 

Viral Video: झूले पर तीन घंटे तक उल्टा लटके रहे बच्चे, खौफनाक वीडियो हो रहा वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Ambergris Found In Dead Whale - फोटो : iStock
कहां होता है इसका इस्तेमाल

एम्बरग्रीस को तैरता हुआ सोना कहा जाता है। परफ्यूम बनाने वाली कंपनियां खुशबू को बरकरार रखने के लिए एम्बरग्रीस से निकाली गई एम्बरीन अल्कोहल का इस्तेमाल करती हैं। भारत में भी वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 के तहत एम्बरग्रीस के रखने और इसकी बिक्री पर बैन लगाया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें