फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Space News: आसमान में नाचती हुई दिखी बेहद रहस्यमयी चीज, खौफ में दुनिया के वैज्ञानिक

Sun, 30 Jan 2022 02:47 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
आसमान में नाचती दिखी बेहद रहस्यमयी चीज - फोटो : Jayanne English/EMU/Dark Energy Survey
दुनियाभर के वैज्ञानिक अंतरिक्ष के रहस्यों को जानने की कोशिश में लगे हुए हैं। इसको लेकर समय-समय पर वैज्ञानिक नए-नए खुलासे करते रहते हैं। अब इस बीच ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों ने आसामान में एक रहस्यमयी चीज देखी है जिसके बाद वह हैरत में पड़ गए हैं। वैज्ञानिकों ने बताया है कि आकाशगंगा में एक रहस्यमयी वस्तु नाच रही है। उनका कहना है कि उन्होंने इससे पहले ऐसी चीज कभी नहीं देखी है।

Curtin University के छात्रों ने सबसे पहले आसमान में इस ऑब्जेक्ट को देखा था। छात्रों ने देखा था कि रेडियो तरंगों का भयानक बिस्फोट होता है। यह विस्फोट हर 18 मिनट पर होता है और एक मिनट तक बरकरार रहता है। ब्रह्मांड में अक्सर एक वस्तु देखी जाती है जो पल्स एनर्जी के रूप में ऊर्जा को स्पंदित करती है। लेकिन इस तरह के वस्तु को पहली बार देखा गया है। आइए जानते हैं इस रहस्यमयी वस्तु के बारे में...
विज्ञापन

2 of 4
आसमान में नाचती हुई दिखी बेहद रहस्यमयी चीज - फोटो : iStock

इस रहस्यमयी चीज को ऑस्ट्रेलियाई यूनिवर्सिटी की टीम समझने की कोशिश कर रही है कि आखिर यह चीज क्या है। कर्टिन यूनिवर्सिटी के स्नातक छात्रों ने पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में इस वस्तु को देखा है। उन्होंने मुर्चिसन वाइल्डफिल्ड एरे में नई तकनीक और टेलीस्कोप से आकाशगंगा का निरीक्षण के दौरान इस वस्तु को देखा। 
विज्ञापन

3 of 4
आसमान में नाचती हुई दिखी बेहद रहस्यमयी चीज - फोटो : Pixabay

छात्रों का कहना है कि यह वस्तु कुछ ही घंटे में कई बार देखा गई और गायब हो गई। वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसे ऑब्जेक्ट के बारे में कभी सोचा भी नहीं था। ऐसी चीजों से खगोलविद डर रहे हैं, क्योंकि उनको आकाश में इन रहस्यमयी वस्तुओं के बारे में पता नहीं है। 
विज्ञापन

4 of 4
आसमान में नाचती हुई दिखी बेहद रहस्यमयी चीज - फोटो : Pixabay

खगोलवैज्ञानिकों का कहना है कि इस रहस्यमयी वस्तु से निश्चित समय पर रेडियो तरंग की किरणें उत्सर्जित होती हैं। वैज्ञानिकों ने निष्कर्ष निकाला है कि रहस्यमयी वस्तु पृ्थ्वी से 400 प्रकाश दूर स्थित है। इसका बहुत मजबूत चुंबकीय क्षेत्र है और बेहद चमकीला है। अभी इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि यह जल्दबाजी होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें