कूबर पेडी गांव, ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : सोशल मीडिया
इस अनोखे गांव का नाम है 'कूबर पेडी', जो दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया में स्थित है। इस गांव की सबसे बड़ी खासियत ही यही है कि यहां के लगभग सभी लोग अंडरग्राउंड घरों में रहते हैं। बाहर से देखने पर ये घर भले ही साधारण लगें, लेकिन अंदर का नजारा किसी होटल से कम नहीं होता। दरअसल, इस इलाके में ओपल की कई खदानें हैं। लोग यहां इन्ही ओपल की खाली पड़ी खदानों में रहते हैं। आपको बता दें कि ओपल एक दूधिया रंग का कीमती पत्थर होता है। कूबर पेडी को दुनिया की ओपल राजधानी भी कहते हैं, क्योंकि यहां पर दुनिया की सबसे ज्यादा ओपल की खदानें हैं।