फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anand Mahindra Tweet: गलत हिंदी देखकर आनंद महिंद्रा हैरान, फिर दिया ये मजेदार आइडिया, पोस्ट हुई वायरल

Thu, 28 Oct 2021 02:34 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
गलत हिंदी देखकर आनंद महिंद्रा हैरान - फोटो : Twitter @anandmahindra Facebook @MahindraRise
सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के वीडियो और फोटो पोस्ट करते रहते हैं। इस मामले में उद्योगपति आनंद महिंद्रा भी किसी से पीछे नहीं हैं। वह भी अक्सर अपने फॉलोअर्स को हंसाने के लिए वायरल फोटो या वीडियो पोस्ट करते हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर लोगों के टैलेंट की तारीफ भी करते हैं और उन्हें इनाम भी देते हैं। उन्होंने इस बार भी एक ऐसा ही पोस्ट किया है।

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन और प्रसिद्ध उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने एक मजेदार फोटो ट्वीट की है। इस फोटो को देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आनंद महिंद्रा ने वायरल फोटो को शेयर करने के साथ ही हिंदी भाषा की अच्छाई की तारीफ भी की है। देखने पर पता चलता है कि यह फोटो सड़क पर लगे किसी होर्डिंग की है। इस होर्डिंग पर हिंदी गलत तरीके से लिखी गई है जो पढ़ने में काफी फनी है। इसलिए ही शायद आनंद महिंद्रा ने इस फोटो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। 
 
विज्ञापन

2 of 4
गलत हिंदी देखकर आनंद महिंद्रा हैरान - फोटो : @anandmahindra
आनंद महिंद्रा ने फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा है, मजेदार। लेकिन सोशल मीडिया पर हिंदी को लेकर मचने वाले हंगामे के पीछे एक बहुत ही दिलचस्प मैसेज छिपा है। उन्होंने कहा कि यह भाषाएं घुलने-मिलने वाली हैं और हमेशा विकसित होती हैं। कोई भी व्यक्ति भारतीयों से बेहतर नहीं है जो ऐसी चीजों को मिलाता है और यूनीक बना देता है। 
विज्ञापन

3 of 4
गलत हिंदी देखकर आनंद महिंद्रा हैरान - फोटो : @MahindraRise
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन ने ट्विटर पर जो फोटो पोस्ट की है उसमें लिखा है' 'English स्पीकना सीखें', इसमें इंग्लिश बोलना सीखें की जगह लिखा गया है English स्पीकना सीखें। इस वायरल फोटो को देखने के बाद आनंद महिंद्रा हैरत में पड़ गए, लेकिन उन्होंने इसमें भी हिंदी भाषा की अच्छाई को खोज लिया। 
 
विज्ञापन

4 of 4
गलत हिंदी देखकर आनंद महिंद्रा हैरान - फोटो : @MahindraRise

आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट से लोगों को समझाने की कोशिश की है कि हिंदी भाषा दूसरी भाषा को स्वीकार कर लेती है और नया रूप दे देती है। उसको हिंदी के साथ मिलाकर यूनीक भी बना दिया जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें