फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: लखपति है ये नौकरानी, लोगों के गंदे बाथरूम साफ कर कमाती है इतने रुपये

Fri, 22 Oct 2021 12:18 PM IST
आशिकी पटेल फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
लखपति नौकरानी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
मजबूरी में दूसरों के घरों में काम करके मुश्किल से अपना और अपने परिवार का गुजारा करने वालों को हम नौकर या नौकरानी कहते हैं। लोगों को ऐसा लगता है कि जो लोग पढ़-लिख नहीं पाते या गरीब होते हैं उन्हें मजबूरी में दूसरों के घरों में झाड़ू-पोछा, बाथरूम और गंदे बर्तन साफ करना पड़ता है। सभी नौकर और नौकरानी इस महंगाई के जमाने में दूसरे के घरों में काम करके किसी तरह अपना और अपने परिवार का गुजारा करते हैं। अगर आप भी कुछ ऐसा ही कुछ सोचते हैं तो इस लखपति नौकरानी की स्टोरी जानने के बाद आपकी गलतफहमी दूर हो जाएगी। आज-कल यह लखपति नौकरानी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है और सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रही है। तो चलिए जानते हैं आखिर क्या है इस लखपति नौकरानी की कहानी और क्यों आज-कल लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
लखपति नौकरानी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
इन दिनों सोशल मीडिया पर अमेरिका की रहने वाली केटिया खूब सुर्खियां बटोर रही है। वजह है उसका लखपति होना, लेकिन उसका काम ऐसा नहीं है कि वो लखपति हो जाए। बावजूद इसके वो धनवान हो गई है। इस बात का  खुलासा खुद केटिया ने किया है। केटिया ने लोगों के साथ अपने क्लीनिंग बिजनेस के बारे में जानकारी शेयर कर जब अपनी कमाई के बारे में बताया, तो सभी हैरान रह गए।
विज्ञापन

3 of 4
लखपति नौकरानी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
इतनी है सिर्फ तीन दिन की सैलरी

केटिया ने बताया कि वो दूसरों के घरों के बाथरूम और टॉयलेट साफ करती है। जब लोगों को इस बारे में पता चलता है तो वो उसे नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं, हालांकि केटिया को इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। उसने बताया कि उसे सफाई करना पसंद था। इसलिए उसने इसे अपना प्रोफेशन बना लिया। केटिया ने ऑनलाइन लोगों के साथ अपनी इनकम डिस्क्लोज करते हुए बताया कि सिर्फ तीन दिन में वो इस काम के जरिये 720 यूरो यानी लगभग 80 हजार रुपए कमा लेती है।
विज्ञापन

4 of 4
लखपति नौकरानी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
शुरू किया क्लीनिंग बिजनेस

केटिया ने अपना क्लीनिंग बिजनेस शुरू कर दिया है, जितना कमाती है उसके अंदर उसे टैक्स तो देना पड़ता है, लेकिन उसकी इनकम ज्यादा है। केटिया अपने टिकटाॅक अकाउंट पर सफाई के वीडियो बनाकर डालती है। उसने बताया कि वह ज्यादातर काम महंगे पॉश एरिया में करती है। वहां इनकम भी काफी ज्यादा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें