फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्यमयी जीवों से भरा है ये जंगल, आग लगते ही दुनिया में मचा कोहराम

Thu, 22 Aug 2019 04:39 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
अंतरिक्ष से भी दिख रही अमेजन के जंगलों में लगी आग - फोटो : PTI
दुनिया में ऐसे कई जंगल हैं, जो बेहद ही खूबसूरत हैं और साथ में रहस्यमयी भी। एक ऐसा ही जंगल दक्षिण अमेरिका के ब्राजील में भी है, जिसे दुनिया का सबसे बड़ा जंगल (वर्षा वन) कहते हैं। यहां पिछले दो हफ्तों से भयंकर आग लगी है, जो बुझने का नाम ही नहीं ले रही है। इस आग की वजह से ब्राजील के कई शहरों में अंधेरा छा गया है। 

विज्ञापन

2 of 8
अमेजन जंगल में लगी भयंकर आग - फोटो : Social media
ट्विटर पर #PrayforAmazonas खूब ट्रेंड कर रहा है। लोग इसके जरिए ब्राजील की सरकार और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से अपील कर रहे हैं कि इस जंगल को बचाने के लिए कुछ करें। पूरी दुनिया के लोग सोशल मीडिया पर जंगल में लगी आग की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
अमेजन जंगल - फोटो : Social media
इस जंगल का नाम है अमेजन, जिसे धरती का फेफड़ा भी कहते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि धरती के कुल ऑक्सीजन का 20 फीसदी हिस्सा हमें इसी जंगल से मिलता है। यह चौड़ी पत्तियों वाला और नमी युक्त वन है, जो 70 लाख वर्ग किलोमीटर यानी 1.7 अरब एकड़ में फैला हुआ है। 

4 of 8
अमेजन जंगल - फोटो : Social media
यह जंगल इतना विशाल है कि यह अकेले ही नौ देशों की सीमाओं को छूता है। यहां दिन में अंधेरा छाया रहता है। यही वजह है कि देखने में यह जंगल बेहद ही डरावना लगता है। कहते हैं कि इस जंगल में अगर कोई भटक जाए तो उसका वापस लौटना नामुमकिन हो जाता है। 
विज्ञापन

5 of 8
अमेजन जंगल - फोटो : Social media
अमेजन के जंगलों में 16 हजार से ज्यादा पेड़-पौधों की प्रजातियां हैं। करीब 39 हजार करोड़ पेड़ अमेजन के जंगलों में मौजूद हैं। यहां 25 लाख से ज्यादा कीड़ों की भी विभिन्न प्रजातियां पाई जाती हैं। कई रहस्यमयी और खतरनाक जानवर भी इस जंगल में रहते हैं, जो पल भर में किसी को भी मौत की नींद सुला सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
अमेजन जंगल से मिला एनाकोंडा - फोटो : Social media
यहां मौजूद नदी में एनाकोंडा से लेकर पिरान्हा और बिजली पैदा करने वाली मछलियां भी मिलती हैं। इसके अलावा जंगल में पिशाच चमगादड़ भी पाये जाते हैं, जो कई तरह की जानलेवा बीमारियां फैलाते हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
अमेजन जंगल - फोटो : Social media
कहा जाता है कि धरती पर अमेजन जंगल का अस्तित्व करीब 550 लाख सालों से है। यहां दुनिया की 10 फीसदी से ज्यादा प्रजातियों के जीव-जंतु और 200 से अधिक प्रजातियों के पक्षी पाए जाते हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
अमेजन जंगल की आदिवासी प्रजाति - फोटो : Social media
अमेजन के जंगलों में 500 से ज्यादा आदिवासी प्रजातियां रहती हैं। इनमें से करीब 50 फीसदी आदिवासी प्रजातियां ऐसी हैं, जिन्होंने कभी बाहर की दुनिया से कोई संपर्क तक नहीं किया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें